शादी का रिश्ता टूटा तो दोस्त ही जान का दुश्मन बन गया। दो दोस्तों की शादी सगी बहनों के साथ तय थी। एक का रिश्ता टूटा तो दूसरे ने दोस्त की गला घोटकर हत्या कर दी। दो दिन के बाद परिजनों को युवक का शव मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर एक नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के ढेरहा गांव निवासी अशोक पुत्र तिरपती ट्रैक्टर चलाता है। गांव का पल्टू पुत्र अदालती टिकरा के भ_े से ईंट ढुलाई का कार्य करता था। दोनों में दोस्ती थी, पल्टू की रिश्तेदारी चित्रकूट के शेषा में थी। वही उसकी शादी भी तय हो रही थी। चार माह पूर्व पल्टू व अशोक लड़की देखने शेषा गए। वहां पर लड़की के साथ उसकी बहन भी सामने आई। तब अशोक ने पल्टू की साली से शादी की इच्छा जाहिर की। पल्टू ने ससुरालियों से अशोक के रिश्ते की बात चलाई तो उन्होंने भी हां कर दी। दोनों होने वाली बीवी से फ ोन बात भी करने लगे। कुछ दिन पहले अशोक व उसकी होने वाली बीवी के बीच फ ोन पर कहासुनी हो गई। इससे अशोक का रिश्ता टूट गया। अशोक ने पल्टू को भी वहां शादी करने से रोका। उसने इन्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक 5 सितंबर की शाम करीब सात बजे पल्टू के भाई सुग्गी ने फ ोन किया तो पल्टू ने बताया कि मैं अशोक के साथ भ_े पर हूं। पल्टू घर नहीं पहुंचा तो छह सितंबर को परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। 7 सितंबर की सुबह टिकरा के एक व्यक्ति ने नहर के पास एक शव देखा। सूचना उसने गांव के लोगों को दिया। एक ग्रामीण ने पल्टू को पहचान लिया। मृतक के भाई सुग्गी लाल का आरोप है कि अशोक व उसके साथियों ने मिलकर हत्या की है।




Add Comment