सरॉयअकिल थाना क्षेत्र के सुरसेनी गांव में किसान के ताला बंद घर में दोपहर आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसान की समूची गृहस्थी जलकर राख हो गई।
सुरसेनी गांव निवासी मोह मद आलम खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजारा करता है। सुबह वह घर का ताला बंद कर परिवार के साथ खेत चला गया था। दोपहर में संदिग्ध दशा में उसके खपरैलनुमा घर में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया। लपटें देख अफ रा-तफ री मच गई। शोर सुनकर जुटे लोगों ने सबमर्सिबल और हैंडपंप के सहारे से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीडि़त के अनुसार आग में उसकी समूची गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना में उसका तकरीबन 2 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। पीडि़त ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है।




Add Comment