पिता के घर न लौटने से नाराज एक पांचवीं के छात्र ने धन्नी में फ ंदा डालकर फ ांसी लगा अपनी जान दे दी। सुबह घर लौटे पिता ने बेटे को फ ांसी के फ ंदे पर लटकता देखा तो वह चीख पड़ा। उसकी आवाज को सुनकर पड़ोसी इक_ा हुए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पिपरी थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव निवासी अयोध्या की पत्नी मालती की मौत चार वर्ष पूर्व हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद वे अपने 13 वर्षीय अभिषेक के साथ रहता था। मेहनत मजदूरी करके पालन-पोषण करते हैं। सुबह अभिषेक को स्कूल भेजने के बाद अयोध्या मजदूरी करने के लिए इलाहाबाद चले गए। देर हो जाने के कारण वह रात को घर वापस नहीं लौटे। पिता के घर नहीं लौटने से अभिषेक काफ ी परेशान था। पड़ोसियों की मानें तो रात में अभिषेक रो रहा था। देर रात उसने धन्नी में रस्सी डाल कर फ ांसी लगाकर जान दे दी। सुबह अयोध्या जब घर आए तो दरवाजा बंद था। उनने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा के न खुलने पर वह काफ ी परेशान हो गए और किसी तरह दीवार फ ांदकर अंदर गए तो अभिषेक फं दे से लटकता मिला। बेटे का शव देखने के बाद अयोध्या के होश उड़ गये।




Add Comment