तेज र तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में उसके चालक को गंभीर चोटें आई हैं। मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया जा रहा है।
जनपद इलाहाबाद का धीरज कुमार ट्रैवेल्स कंपनी की गाड़ी चलाता है। रात वह कुछ लोगों को लेकर झांसी गया था। इसके बाद सुबह अकेले ही घर लौट रहा था। कोखराज में लोहरा मोड़ के पास नींद लगने की वजह से उसकी तेज र तार कर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा देख आस-पास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फ ानन इमरजेंसी वाहन से घायल धीरज को मूरतगंज पीएचसी भेजवाया। दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। खबर पाकर परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए थे।




Add Comment