प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग अनुराग श्रीवास्तव आज अपने इलाहाबाद भ्रमण के दौरान इलाहाबाद के सैदाबाद ब्लाक के ग्राम भेस्की का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वहां पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्मित हो रहे आगंनवाडी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके कार्यो को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूरे किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय इसमे किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी।
प्रमुख सचिव ने बीडीओ सैदाबाद से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासाहीनो को दिये जा रहे आवास के बारे मे जानकारी ली। बीडीओ के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चिन्हित किये गये लोगो की सूची दिखायी। प्रमुख सचिव ने बीडीओ के द्वारा बनायी गयी विस्तृत विवरण की सूची प्रशंसा करते हुए उन्हें निर्देशित भी किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में सिर्फ पात्र व्यक्ति को ही आवास मिले इसका ध्यान रखा जाय। उन्होंने इसी तरह शौचालय एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली।
इसके बाद प्रमुख सचिव ने उपस्थित ग्रमीणों से भी योजनाओं के लाभ उन्हें मिल रहे उसकी भी पड़ताल की गयी। जिस पर लोगों ने बताया कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास हेतु चिन्हित किये गये पात्र व्यक्तियों को ही आवास मिल रहा है। उन्होंने लोगों से शौचालय निर्माण के बारे में पूछा तथा उसका निर्माण पूरे मानक से हुआ इसकी भी जानकारी लोगो से की। उन्होंने योजनाओं का पैसा समय से मिल रहा है इसकी जानकारी सीधे लोगों से ली गयी। उन्होंने लोगों को समस्याओं की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिये।




Add Comment