प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी इलाहाबाद हिमान्शु कुमार ने आज इलाहाबाद जनपद के कई कार्यो का निरीक्षण जिलाधिकारी संजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल एन. तथा जिला विकास अधिकारी के साथ किया। निरीक्षण के दौरान सर्व प्रथम काल्विन हास्पिटल का निरीक्षण एवं उसमें बन रहे नव निर्मित बिल्डिंग बर्न यूनिट का निरीक्षण कर कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करा लिये जाने के निर्देश भी दिये। उसके उपरान्त अन्दावा फूलपुर मार्ग निरीक्षण के लिए निकल पड़े। उन्होंने फूलपुर अन्दावा मार्ग की सड़क को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी दिये।
प्रमुख सचिव ने अपने निरीक्षण के दौरान सराय इनायत थाने गये। वहाँ उन्होंने थाने में रखे कई अभिलेखों को देखा जिसमें कमी पाये जाने पर निरीक्षक सराय इनायत तथा अपर पुलिस अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुये अभिलेख को सही तरीके से दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने थाना में साफ सफाई न होने पर नराजगी व्यक्त करते हुए थाना में साफ-सफाई का ध्यान रखने को भी कहा। उन्होंने भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाही किये जाने की जानकारी एसडीएम फूलपुर से ली गयी जिसमें एसडीएम फूलपुर द्वारा संतोषजनक कार्रवाही न किये जाने पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसडीएम फूलपुर को सख्त लहजे में कहा कि भूमाफियाओं एवं अवैधकब्जेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाय, इसमे किसी प्रकार की हीलाहवाली न की जाय। उन्होंने एसडीएम एवं सीओ को निर्देशित किया कि भूमाफियाओं एवं अवैधकब्जेदारों के खिलाफ की जा रही कार्रवाहियों का विवरण बनाया जाय जिसे रजिस्टर में अंकित किया जाय। उन्होंने महिला उत्पीड़न के मामलों के शिकायतों मे की जा रही कार्रवाही का भी संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को निष्पक्ष रूप से सुना जाय एवं उसका निस्तारण भी समयबद्धता के साथ कर दिया जाय। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी अथवा कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जायेगी।
प्रमुख सचिव ने अपने निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा (बनी) विकास खण्ड, बहादुरपुर भी गये। वहां उन्होंने प्रत्येक वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद मरीजों से उनकी बीमारियों एवं उनको दी जा रही दवाओं के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने सही समय पर दवाओं की अनुउपलब्धता पर सीएमओ को कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से उनके इलाज एवं उनको दिये जाये ट्रीटमेंट के बारे में भी पूछा। अस्तपात में साफ-सफाई न मिलने पर प्रमुख सचिव ने अप्रसन्नता जाहिर किये। जिलाधिकारी ने सीएमओ को चेतावनी देते हुये कहा कि तीन दिन के अन्दर सभी अव्यवस्थाओं को ठीक करने का निर्देश दिया और उन्होंने दवाओं में कमी होने के वजह पूछते हुए उसका विवरण भी मांगा।
आज चौपाल के माध्यम से सचिव हिमाशु कुमार ने लोगों से विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बिजली, पानी, शौचालय एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की बारे में क्षेत्रिय जनता से पूछते रहे। लोगों के द्वारा बिजली आपूर्ति सिर्फ 16 घंटे बताये जाने पर प्रमुख सचिव ने बिजली अभियन्ता को इस सम्बन्ध में कड़ी फटकार लगायी और कहा कि बिजली आपूर्ति जितनी निर्धारित की गयी उससे कम न दी जाय। उन्होने कहा कि खराब ट्रान्सफार्मरों एंव जर्जर तारों को बदला जाय। उन्होंने शौचालय निर्माण की जानकारी बीडीओ एवं डीपीआरओ से ली गयी। उन्होंने कहा कि शौचालय का उपयोग लोगों के द्वारा किया जाय इसके लिए उनमे जागरूकता पैदा कि जाय। उन्होंने कहा कि खराब प़ड़े शौचालयों को भी सही किया जाय ताकि उसका उपयोग लोगो के द्वारा किया जा सके।




Add Comment