सैनी कोतवाली क्षेत्र के मसवानी टोला क ड़ा में रात पत्नी को धमकी देकर पति ने घर में आग लगा दी, आग लगाने के बाद वह मौके से फ रार हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। पत्नी ने मामले की नामजद तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी है।
मसवानी टोला की फू लमती के पहले पति मटरू मौर्या की मौत हो चुकी है। 2 साल पहले उसने शहजादपुर के त्रिभुवन के साथ शादी की थी। शादी के छह माह बाद से दोनों में झगड़ा शुरू हो गया था। आरोप है कि वह आए दिन फू लमती को धमकी देता था। पत्नी ने आरोप लगाया कि शाम त्रिभुवन घर आया और फ ूलमती से अभद्रता की। इसके बाद धमकी दी कि वह सबको मार डालेगा। कोई नहीं बचेगा। फ ूलमती ने इसे रोज का मामला समझकर टाल दिया। रात करीब 11 बजे उसके घर में आग लग गई। आग की लपटों से मकान घिर गया तो फू लमती किसी तरह बाहर आई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कड़ा मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग की चपेट में आने से फू लमती की गृहस्थी जल गई। लगभग 27 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में त्रिभुवन के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।




Add Comment