सिराथू क्षेत्र के मधवामई प्राथमिक विद्यालय में पढऩे गया छात्र विद्यालय के गेट के गिरने से दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको परिजन उसे फतेहपुर एक निजी नर्सिग होम ले गये है।
प्राथमिक विद्यालय मधवामई में करनपुर गांव निवासी मोह मद फैय्याज का पुत्र मोह मद अयाज कक्षा तीन का छात्र है। सोमवार को वह विद्यालय गया हुआ था और विद्यालय के गेट के पास उसी में झूल रहा था, अचानक गेट भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे अयाज गिर गया और उसका पैर टूट गया तथा शरीर पर और भी गंभीर चोंटे आयी, सूचना पाकर परिजन विद्यालय पहुंच गये और उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया,्र वहां पर भी डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया, जिस पर परिजन उसे फतेहपुर एक निजी नर्सिग होम में ले गये है।




Add Comment