नई दिल्ली | रिलायंस जियो अब सिर्फ टेलीकॉम सुविधा ही नहीं देगा, बल्कि आपके घर की 24 घंटे निगरानी, आपका मनोरंजन और खरीदारी भी करेगा। इसके लिए कंपनी ‘जियो गीगा फाइबर’ अल्ट्रा हाईस्पीड ब्रॉडबैंड सेवा शुरू कर रही है।
जियो गीगा फाइबर सेवा में बड़ी टीवी स्क्रीन पर अलट्रा एचडी इंटरटेनमेंट, मल्टी पार्टी वीडियो कांफ्रेंसिंग, वर्चुअल रियलिटी गेमिंग और डिजिटल शॉपिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसे घर में लगाने में महज एक घंटा लगेगा। इस सुविधा से देश के 5 करोड़ घरों को जोड़ा जाएगा।
Add Comment