कौशाम्बी । चरवा थाना क्षेत्र के सुधवर गांव में खेत में शौच के लिए निकला किशोर लापता हो गया । परिजनों ने उसके काफी खोजबीन की सुराग न लगने पर उन्होंने थाने जाकर गुमशुदगी की तहरीर दी।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। सुधवर गांव का मनोज कुमार किसानी कर परिवार का गुजारा करता है । शाम उसका 13 वर्षीय बेटा विनय कुमार खेत की तरफ शौच के लिए गया था । देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी । सुराग न लगने पर पिता ने थाने जाकर गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।




Add Comment