ताजा-खबरें
इलाहाबाद

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सम्बन्धित सभी एस0डी0एम0 और बाढ़ सम्बन्धित अधिकारियों को 24 घण्टे उपलब्ध रहने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रखण्ड के अधिशाषी अभियन्ता को दिया समुचित मात्रा में रेत उपलब्ध कराने का निर्देश

इलाहाबाद । जिलाधिकारी  सुहास एल0वाई0 ने आज बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसमें उनके साथ अपर जिलाधिकारी वित्त- एम0पी0 सिंह, एस0डी0एम0- आयुष चैधरी के साथ मेला प्राधिकरण और राहत आपदा से सम्बन्धित अधिकारी, बाढ़ प्रखण्ड के अधिशाषी अभियन्ता- एम0के0 सिंह  मौजूद थे।

बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी सर्वप्रथम दशाश्वमेध घाट पहुंचे, वहां पहुंचकर उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी नागवासुकी घाट होते हुए छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा, चांदपूर सलोरी, शिवकुटी, शंकरघाट, नारायणी आश्रम, रसूलाबाद, फाफामऊ पुल के तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया एवं बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बाढ़ को देखते हुए आपदा टीमों को 24 घण्टे सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए जो प्लान बनाया गया है उसके अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।

जनपद इलाहाबाद में सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत् समस्त तहसीलों में कुल 99 बाढ़ चैकियों की स्थापना की जा चुकी है। जनपद इलाहाबाद में स्थापित बाढ़ चैकियों को अपडेट किये जाने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया जा चुका है और उनको बाढ़ से निपटने के लिए सभी यथा निर्देश दिये जा चुके है। समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों द्वारा बाढ़ चैकियों का भ्रमण करके बाढ़ चैकियों को अपडेट किया जा रहा है।

जनपद इलाहाबाद में सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में पी0ए0सी0 की 42वीं एवं 4वी बटालियन, जल पुलिस पूर्व से कार्यरत है तथा एन0डी0आर0एफ0 टीम, सेना तथा वायु सेना उपलब्ध है।
वर्तमान समय में बाढ़ की स्थिति पूर्णतया सामान्य स्थिति में है और गंगा एवं यमुना नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है तथा प्रतिदिन प्राप्त होने वाली घटनाओं, बाढ़ तथा वर्षा की स्थिति प्राप्त करके शासन को अवगत कराया जा रहा है।

जनपद इलाहाबाद में बाढ़ की स्थिति सामान्य है और गंगा एवं यमुना नदियों के जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। गंगा एवं यमुना नदियों के जल स्तर के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग, उ0प्र0 बाढ़ नियन्त्रण कक्ष (बेनी बन्ध) बाढ़ कार्य खण्ड़ इलाहाबाद से आज दिनांक 31.07.2018 को प्राप्त जल स्तर निम्नवत् है:-

क्र0सं0    नदी का नाम    गेज स्थल    खतरे का जल स्तर (मीटर में)    जल स्तर (मीटर में)    पिछले 24 घण्टों में जल स्तर में अन्तर (मीटर में)
वृद्धि    कमी
कुल वृद्धि    दर/घण्टा    कुल कमी    दर/घण्टा
1-    गंगा    फाफामऊ    84.734    78.400    –    –    0.030    (घ)
2-    गंगा    छतनाग    84.734    77.080    –    –    0.130    (घ)
3-    यमुना    नैनी    84.734    77.820    –    –    0.100    (घ)

 

 

About the author

snilive

Add Comment

Click here to post a comment

Videos

Error type: "Forbidden". Error message: "Method doesn't allow unregistered callers (callers without established identity). Please use API Key or other form of API consumer identity to call this API." Domain: "global". Reason: "forbidden".

Did you added your own Google API key? Look at the help.

Check in YouTube if the id youtube belongs to a username. Check the FAQ of the plugin or send error messages to support.