इलाहाबाद । उ0प्र0 जनहित गारण्टी अधिनियम, 2011 के अन्तर्गत मनोरंजन कर विभाग से आच्छादित सेवाओं के सम्बन्ध में दिनांक 21.08.2018 को मनोरंजन कर कार्यालय जनपद इलाहाबाद में मण्डलीय जनपद फतेहपुर, प्रतापगढ़ व कौशाम्बी के जनपद प्रभारी अधिकारियों/कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
जिसमें जनपद इलाहाबाद से जनपद प्रभारी अरविन्द वर्मा के साथ ही राजीव सिंह मनोरंजन कर निरीक्षक, धर्मेंद्र मिश्र मनोरंजन कर निरीक्षक, विनोद कुमार पाण्डेय मनोरंजन कर निरीक्षक व अहसन फारूक खाँ प्रधान सहायक तथा जनपद प्रतापगढ से रोशन लाल वाणिज्य कर अधिकारी, सिद्धार्थ अवस्थी मनोरंजन कर निरीक्षक व जनपद कौशाम्बी से जनपद प्रभारी सुनील कुमार चैरसिया व जनपद फतेहपुर से अतुल कुमार आर्य मनोरंजन कर निरीक्षक व फैजियाब हुसैन प्रधान सहायक ने प्रतिभाग किया।
उक्त प्रशिक्षण में जनहित गारण्टी अधिनियम, 2011 के अन्तर्गत मनोरंजन कर से आच्छादित सेवाओं के अनुमति/लाइसेंस प्रक्रिया को आॅनलाइन विभागीय पोर्टल व ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को निस्तारण किए जाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
यह जानकारी प्र0सहायक आयुक्त, वाणिज्य कर, अरविन्द वर्मा ने दी है।




Add Comment