इलाहाबाद । लगातार हो रही वर्षा के बावजूद नगर के गणमान्य व्यक्तियों तथा आम जनमानस ने सर्किट हाउस पहुंचकर प्रातः 7:00 बजे से युगपुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि की अटल जी का अस्थि कलश सर्किट हाउस परिसर में बने हुए भव्य मंच पर उनकी फोटो सहित रखा गया जहां उपस्थित जनसैलाब पंक्तिबद्ध होकर अपने अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
मंच पर एक और से लोग मंच के ऊपर आ रहे थे और पुष्प लेकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दूसरे ओर से उतर कर सामने लगी हुई कुर्सियों पर अपना स्थान ग्रहण कर रहे थे पुष्प अर्पित करने वालों में प्रमुख रुप से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल महामहिम पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी राज्य मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल जी सांसद श्यामाचरण गुप्ता सांसद विनोद सोनकर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी प्रदेश मंत्री अमरपाल मोर्य प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला विधायक अशोक धवन विधायक नीलम करवरिया विधायक यज्ञदत्त शर्मा विधायक संजय गुप्ता विधायक विक्रमाजीत सिंह मौर्य विधायक डॉ आर के पटेल विधायक हर्षवर्धन बाजपेई विधायक लाल बहादुर विधायक प्रवीण पटेल विधायक राजमणि कोल विधायक डॉक्टर अजय भारतीय डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौर महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता अमरनाथ तिवारी शिवदत्त पटेल शैल तनया श्रीवास्तव योगेश मौर्य डॉ बी बी अग्रवाल डॉ यल एस ओझा डॉ रंजन बाजपेई डॉ सुशील सिन्हा डॉ कृतिका अग्रवाल डॉक्टर कमला सिंह डॉ रियाज अहमद डॉक्टर डॉ शोएब अहमद समाजवादी पार्टी के बिनोद चंद दुबे पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह मुरारी लाल अग्रवाल लल्लू लाल कुशवाहा अनीता सिंह पदम जयसवाल गणेश केसरवानी विभूति नारायण सिंह नरेंद्र देव पांडे नगर निगम उपाध्यक्ष रतन दीक्षित पार्षद किरण जयसवाल अखिलेश सिंह मिथिलेश सिंह कुसुम लता संजय गुप्ता विक्रमजीत सिंह भदौरिया राजू पाठक गिरि बाबा शिवेंद्र मिश्र अनिल केसरवानी झल्लर कुंज बिहारी मिश्रा श्याम चंद रवि केसरवानी पवन श्रीवास्तव प्रेम नारायण केसरवानी संजय श्रीवास्तव गौरीश आहूजा निशेष दुबे मृत्युंजय तिवारी योगेश शुक्ला शशांक शेखर पांडे सहित अन्य लोगों ने पुष्पार्चन किया
तत्पश्चात अस्थि कलश यात्रा सर्किट हाउस से हजारों दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ संगम के लिए निकला
कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ सड़क पर पदयात्रा करते हुए संगम की ओर बढ़ी भगवान इंद्र ने भी कार्यकर्ताओं की अटल जी के प्रति अटूट श्रद्धा के आगे हार मान लिया
स्थान स्थान पर बने तोरण द्वार पर कथा पंडाल लगाकर भारी संख्या में बच्चे ,बूढ़े, युवा, महिलाएं, स्कूल के छात्र छात्राएं, सामाजिक संगठन व्यापारिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित हो अपने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे
यात्रा पर पुष्पार्चन इंदिरा गांधी चौराहा बरखा प्रकाश एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एजी ऑफिस चौराहा वर्ष अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव एवं अन्य अधिवक्ताओं द्वारा हीरा हलवाई लोक सेवा आयोग चौराहा बॉयज हाई स्कूल के छात्रों द्वारा धोबी घाट पेट्रोल पंप चौराहा महिला मोर्चा अध्यक्ष माया द्विवेदी एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा चंद्र शेखर आजाद पार्क के सामने विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा इंडियन प्रेस चौराहे बालसन चौराहा आनंद श्रीवास्तव एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा श्यामाचरण गुप्ता जी के आवास के सामने सोहबतियाबाग पेट्रोल पंप पर बीबीएस विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा तथा अन्य स्थानों पर पुष्प हुई संपूर्ण मार्ग पर लोग अपने घरों एवं छतों से अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर अपने को धन्य मान रहे थे
लगभग ढाई घंटे की पदयात्रा करके अस्थि कलश यात्रा संगम पहुंची जहां पर सर्वप्रथम सेना के जवानों द्वारा सलामी दी गई तत्पश्चात अस्थि कलश संगम पर बने पंडाल में रखा गया जहां शोक सभा हुई और लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए मोटर बोट से संगम की बीच धारा में पहुंचकर पुरोहित प्रदीप पांडे जी आचार्य दीपू मिश्रा धीरेंद्र मिश्रा शुभम तिवारी आदित्य शर्मा के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि कलश का नम आंखों के साथ केशव प्रसाद मौर्य श्यामाचरण गुप्ता डॉक्टर रीता जोशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी डॉक्टर महेंद्र सिंह अभिलाषा गुप्ता नंदी अवधेश गुप्ता हर्षवर्धन बाजपेई विक्रमाजीत नीलम करवरिया अमर पाल मौर्य अशोक धवन राजमणि कोल अजय भारतीय डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा लाल बहादुर जमुना प्रसाद सरोज डॉ आर के वर्मा डॉ नरेंद्र सिंह गौर योगेश मौर्य अमरनाथ तिवारी शिवदत्त पटेल रणजीत सिंह डॉ कमला सिंह शशि वार्ष्णेय राजेंद्र मिश्रा सुनील जैन कमलेश कुमार निर्मला पासवान अशोक बाजपेई रमेश पासी ने अपने हाथों से मां गंगा यमुना की पुण्य धारा में अस्थि कलश विसर्जित किया
श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए महामहिम राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी जी ने कहा कि
भारत रत्न पूर्वप्रधानमंत्री श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ प्रख्यात कवि , पत्रकार एवं विचारक थे। वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे। उक्त वक्तव्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्थानीय सर्किट हाउस में अटल जी अस्थियाँ संगम में विसर्जित होने से पूर्व आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में दिया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर अटल जी कवि ह्रदय भावुक एवं सम्वेदनशील राजनेता थे। वही उनके इरादे और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना चट्टानों की तरह दृढ़ थी। यह अटल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है कि आज भारत परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र है । उन्होंने बिना अंतराष्ट्रीय दबाव के आगे झुके परमाणु परीक्षण किया। ठीक इसी प्रकार जब लाहौर बस यात्रा के बाद पाकिस्तान ने करगिल युद्ध के रूप में पीठ में खंजर घोंपा था तो अटल जी ने उसका भी मुँहतोड़ जबाब दिया था। उन्होंने हमेशा ही देश प्रथम के सिद्धांत का पालन किया। स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी महत्वाकांक्षी योजना भी अटल जी की देन है जिसने इस देश के आर्थिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज देश में जिस प्रकार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है उसकी नीव अटल जी ने ही रखी थी। आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री केशव प्रसाद ने कहा कि अपनी वाकपटुता के चलते अटल जी अपने विरोधियों का भी दिल जीत लेते थे। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर देश की सरकारों का हमेशा साथ दिया और हम सभी को सामने सकारात्मक राजनीति की प्रेरणा दी।अंतराष्ट्रीय पटल पर अनेकों बार उन्होंने भारत का मान बढ़ाया। अटल जी निश्चय ही अजातशत्रु थे जो अपने विरोधियों के हृदय पर भी राज करते थे। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी राजनीति के नए आयाम स्थापित किए और देशहित को हमेशा ही सर्वोपरि रखा वह हमेशा ही हमारे प्रेरणा स्रोत रहे और भविष्य में भी रहेंगे
उक्त अवसर पर पूज्य संत छोटेलाल जी पूज्य संत आदर्श जी महाराज माया द्विवेदी अंजलि गोस्वामी आभा जयसवाल रंजना वर्मा गीता विश्वकर्मा अर्चना शुक्ला रामानंद शुक्ला रविंद्र त्रिपाठी अरुण अग्रवाल दिलीप श्रीवास्तव गुरू प्रकाश मौर्य दीपक पटेल नवरत्न कात्याल अंकित मिश्रा दिलीप कुशवाहा विजय पटेल विश्वास श्रीवास्तव विशाल अग्रवाल राजेश पांडे राघवेंद्र मिश्रा रामरक्षा द्विवेदी डॉ श्याम द्विवेदी रामजी शुक्ला लाल जी शुक्ला अरविंद सिंह नीरज तिवारी प्रशांत केसरवानी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे




Add Comment