प्रयागराज : फोटाग्राफर सोसायटी ऑफ प्रयागराज (पी एस पी) के संगठनात्मक चुनाव में सभी सातों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस तरह से जिले के फोटोग्राफरों की यह अग्रिम संस्था पहले से अधिक मजबूत हो कर सामने आई है।
उक्त जानकारी देते हुए चुनाव पर्यवेक्षक आर डी केसरवानी ने बताया कि चार साल पहले बनी यह संस्था ने जिले के व्यावसायिक फोटोग्राफरों को जहां एक मंच प्रदान किया है, वहीं उनके सुख दुःख में शामिल होने के अलावा मित्रवत मार्गदर्शन भी किया है। इस संस्था का चुनाव बहुत ही पारदर्शिता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से होता चला आ रहा है। इस बार भी विगत 3 अगस्त से 6 अगस्त तक नामांकन अवधि की घोषणा गई थी। कुल सात पदों के लिए चुनाव होना था, जिसमें अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उप सचिव , सांस्कृतिक मंत्री और मीडिया प्रभारी का पद है।
नामांकन का आज आखिरी दिन था,और सभी पद के लिए केवल एक ही नाम आने पर चुनाव प्रभारी जितेंद्र कुमार केसरवानी ने नामांकन अवधि समाप्त होने पर सभी प्रत्यशियों को निर्विरोध घोषित कर उन्हें बधाई दी।
अब नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष – राजीव कपूर, सचिव – अतुल जायसवाल , उपाध्यक्ष – योगेंद्र कुशवाहा, कोषाध्यक्ष – राम कुमार यादव, उप सचिव -अजय कुमार साहू , सांस्कृतिक मंत्री – सौरभ चौधरी , मीडिया प्रभारी – त्रिभुवन प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इस घोषणा के साथ चुनाव सम्पन्न हुआ। अब 19 अगस्त 2022 को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह में इनका शपथ ग्रहण होने के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Add Comment