घर के अंदर सुबह संदिग्ध दशा में एक विवाहिता आग से झुलस गई। जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में उसको एसआरएन रेफर कर दिया गया है। परिजन खाना बनाने के दौरान हादसा होने की बात कह रहे हैं।
कौशा बी थाना क्षेत्र के गोपसहसा गांव निवासी शिवानी सुबह अपने कमरे में थी। इस दौरान अचानक वह आग की चपेट में आ गई। चीखें सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो शिवानी को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। परजिनों ने आनन-फ ानन शिवानी को पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद एसआरएन रेफ र कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला 60 फ ीसदी से ज्यादा जल गई है। परिजनों का कहना है कि वह खाना बना रही थी। तभी आग लग गई। वहीं ग्रामीणों में और भी कई तरह की चर्चा है। स्थानीय पुलिस ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर रही है। कौशा बी एसओ राकेश चंद्र तिवारी का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।




Add Comment