महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु आज सरकिट हाऊस के सभागार में सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती अनीता सिंह की अध्यक्षता में महिलाओं की शिकायतों को सुना गया एवं अधिकारियों को महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। महिला उत्पीड़न की शिकायतों को सुनने के लिए जनसुनवाई में आयी महिलाओ के द्वारा अपनी समस्यायोँ को सदस्य श्रीमती अनीता सिंह ने गम्भीरता से सुना। उन्होंने महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर लम्बित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न की शिकायतो पर किसी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर न की जाय। उन्होंने कहा कि सरकार महिला उत्पीड़न की शिकायतो के लिए ही जनसुनवाई की शुरूरात की गयी है जिसके माध्यम से महिला उत्पीड़न की शिकायतों को सुना जाय एवं उनका निराकरण भी किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जायेगी।
महिला उत्पीड़न की शिकायतों के लिए अब हर महीने की बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवायी की जायेगी। जिसमें सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहकर जनसुनवायी में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को दूर करते हुए फरियादियों को कृत कार्रवाही से भी अवगत कराया जायेगा। आज की जनसुनवायी में अधिकतर मामले दहेज से सम्बन्धित आये जिसमें श्रीमती अनीता सिंह के द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाही कर उसे निस्तारित करने के निर्देश दिये।
श्रीमती अनिता सिंह ने महिला थानाध्यक्ष से महिला उत्पीड़न के मामलों की स्थिति की जानकारी ली गयी। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को निर्दैशित किया कि महिला उत्पीड़न की शिकायतों को लम्बित न रखा जाय एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी से भी महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं को और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करे एवं अधिक से अधिक महिलाओं को उन योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई में महेन्द्र कुमार राय अपर जिलाधिकारी प्रशासन, ब्रजेश मिश्रा एसपी क्राइम, पंकज कुमार मिश्र जिला प्रोबेशन अधिकारी, कुलदेव सिंह एसडीएम हंडिया, शिंवागी सिंह एसीएम द्वतीय, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Add Comment