जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया है कि निदेशक, बाल विकास योजना एवं पुष्टाहार उ.प्र. लखनऊ केे पत्र के क्रम में आंगनबाड़ी संघों के धरना प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए उन्हें जनपद स्तर पर अपने दायित्यों का निर्वहन करने अन्यथा नो वर्क नो पे के सिद्धान्त पर मानदेय भुगतान न करने का निर्णय लिया गया है उन्होंने कहा है कि उपरोक्त आदेश के बावजूद भी अधिकांश ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों/मिनी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं ने वजन दिवस अभियान में प्रतिभाग नहीं किया है यह स्थिति अत्यन्त ही लापरवाही का द्योतक है।
उन्होंने समस्त ऑबनबाड़ी कार्यकत्रियों/मिनी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को निर्देशित किया है कि शासन की विशेष प्राथमिकता वाली योजनाओं को दृष्टिगत रखते हुए हड़ताल को स्थगित करने के साथ ही आगामी चरण में वजन दिवस का आयोजन करना सुनिश्चि करें, अन्यथा किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही या उदाशीनता दृष्टिगोचर होती है तो संबंधित का मानदेय बाधित करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।




Add Comment