इलाहाबाद । उत्तर मध्य रेलवे इंस्टीट्यूट/मनोरंजन गृह, इलाहाबाद के पुस्तकालय हाल में कार्यकारिणी की सभा सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य एजेंडा इंस्टीट्यूट का विकास, पुस्तकालय का नवीनीकरण, रेलवे के नियमों की नई किताबों का संग्रह,कर्मचारियों/अधिकारियों के लिए सभी प्रकार के फॉर्म उपलब्ध कराना, रेल कर्मचारियों के बच्चों के कौशल विकास से संबंधित प्रोग्राम चलाने आदि बिसयो पर बिस्तृत चर्चा हुई।
सभा की अध्यक्षता फूलचंद एवं संचालन नागेन्द्र बहादुर सिंह ने किया।सभा में मुख्य रूप से स्टाफ बेनिफिट फण्ड से मिलने वाली वर्ष 2018 की अनुदान राशि को प्रशासन से बढ़ाने के लिये एक स्वर से प्रस्ताव पारित किया गया।अंत में आर. के.श्रीवास्तव ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के आय-ब्यय का लेखा- जोखा प्रस्तुत किया जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया।
इस अवसर पर सदस्यों ने इंस्टीट्यूट के कोष को बढ़ाने के लिये स्वेच्छा से डोनेशन भी दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश गुप्ता,पुष्पेंद्र सिंह, सुनील सिंह, सतीश पटेल,अमित दुबे,एन. एल.पटेल, अजित कुमार सिंह निकेतेश सिंह, महेश चंद्र , प्रशांत कुमार पूर्व सचिव सी.पी.शुक्ला, हरी राम और दुर्गेश उपस्थित थे।




Add Comment