प्रधानमंत्री द्वारा एमओयू हस्ताक्षरित चयनित निवेशकों की ईकाईयों का किया जायेगा शिलान्यास
इलाहाबाद । उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया है कि इन्वेस्टर समिट अन्तर्गत हस्ताक्षरित एमओयू निवेशकों की ईकाईयों का प्रथम ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह का आयोजन कल 29 जुलाई को मध्यान्ह 12ः00 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे के मध्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में होना निर्धारित है। जिसमें एमओयू हस्ताक्षरित चयनित निवेशकों की ईकाईयों का शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना है।
उक्त कार्यक्रम का 29 जुलाई को ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संगम सभागार कलेक्टेªट में मध्यान्ह 12.00 बजे आयोजित जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में प्रथम ग्राउण्ड बे्रकिंग समारोह का सजिव प्रसारण किया जायेगा।




Add Comment