इलाहाबाद । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, शिव प्रकाश तिवारी ने बताया है कि मदरसा पोर्टल पर मदरसों को लाॅक किये जाने की अवधि दिनांक 09.09.2018 तक बढ़ा दी गयी है।
अतः जिन मदरसों द्वारा पोर्टल पर अपना विवरण लाॅक नहीं किया गया है उन्हें निर्देशित किया जाता है कि अपना मदरसा पोर्टल पर लाॅक करते हुए भवन के फोटोग्राफ व समसत प्रमाणित अभिलेखों सहित पत्रावली जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में 02 दिवस में उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें, जिसका परीक्षण करते हुए डाटा लाॅक करने का निर्णय लिया जा सके। अन्यथा की स्थिति में मदरसा पोर्टल पर लाॅक न हो सकने का समस्त उत्तरदायित्व मदरसा प्रबन्धतंत्र का होगा।




Add Comment