उत्तर प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी, सलोनी अग्रवाल (पत्नी मंडला आयुक्त) कुमुद वर्मा( पत्नी मुख्य चिकित्सा अधिकारी) महापौर अभिलाषा गुप्ता कार्यक्रम अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया
कार्यक्रम में आशा बहुओं तथा एकता की गूंज नामक सम से भी सहायता समूह की रचना सिंह सहित सभी को अंगवस्त्रम एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
बतौर मुख्य वक्ता डॉक्टर रीता जोशी ने उत्साहित आशा बहुओं सम्मानित करते हुए कहा कि आपके द्वारा किए गए कार्य का कोई मोल नहीं है उन्होंने आगे कहा कि जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है आप तूफान आंधी धूप में गांव के टेढ़े-मेढ़े मार्ग पर चलकर समाज की महिलाओं का प्रसव तथा उनकी अन्य समस्याओं का समाधान करती हैं मानव सेवा का सुख और काल्पनिक है सेवा हृदय और आत्मा दोनों को पवित्र करती है मनुष्य सेवा साक्षात ईश्वर की पूजा है आप के कर्तव्य से समाज अभिभूत है
विशेष अतिथि मंडला आयुक्त की पत्नी सलोनी अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिकता की दौड़ में आशा बहुओं का कार्य सराहनीय है उन्होंने कहा कि जो दूसरों का हित करता है प्रभु उसका हित सदैव करता है
धन्यवाद कार्यक्रम संयोजिका ममता द्विवेदी ने किया और संचालन दीक्षा जायसवाल ने किया
कार्यक्रम में आशा बहुओं ने लोकगीत एवं नाटक प्रस्तुत किया
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से शिखा रस्तोगी डॉक्टर कमला सिंह शोभिता श्रीवास्तव प्रेमकथा श्रीवास्तव लता पांडे रेखा अलका त्रिपाठी दुर्गेश नंदिनी मधु अंजलि गोस्वामी विजयलक्ष्मी पांडे रीता शुक्ला सीमा जायसवाल किरण सिंह कुंज बिहारी मिश्रा संजय गुप्ता पवन श्रीवास्तव विशाल अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
Add Comment