जिलाधिकारी श्री संजय कुमार ने आगामी दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन एवं मोर्हरम के त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दुर्गा मूर्ति समिति एवं ताजिया समिति अपने-अपने 05-05 स्वयं सेवक रखे। दुर्गा पण्डालों में अश्लील कार्यक्रम या फिल्मी गाने आदि न हो इसका ध्यान रखा जाय। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि दुर्गा मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन एंव ताजिया के समय पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाय। उन्होंने अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा का पूर्ण इंतजाम किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त पीस कमेटी की बैठक 21 सितम्बर 2017 के पूर्व कर ली जाय। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का पूर्ण इंतजाम किया जाय। उन्होंने दुर्गा पण्डाल एवं मूर्ति विसर्जन स्थल एवं ताजिया मार्गो एवं दफन स्थल पर साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि मूर्तियों विसर्जन एवं ताजिया दफन के मार्गो को गढ़ढा मुक्त रखा जाय तथा इन मार्गों मे पेड़ या मकान को काटा या तोड़ा न जाय। उन्होंने विद्युत के जर्जर तारों को समय के अन्तर्गत ठीक कराये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थलों को पूर्व से ही चिन्हित कर लिया जाय एवं तालाबों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी की जाय। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध अविलम्ब पाबन्दी की कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन एवं ताजिया आदि के लिए नयी परम्परा की शुरूरात न की जाय। उन्होंने पर्वो हेतु पहले से ही गाइड लाइन तैयार कर लेने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व से परम्परागत मूर्ति स्थापित स्थलों को नियमित करें और थाना रजिस्टर में दर्ज भी कराया जाय। उन्होंने कहा कि श्री रामलीला, दुर्गा पूजा, मोहर्रम आयोजन समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता की जाय। उन्होंन साफ-सफाई, चूने आदि का छिड़काव तथा फांगिग कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि त्योहार के अवसर पर निरन्तर विद्युत आपूर्ति एवं जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
Add Comment