मवेशी को बचाने के चक्कर में तेज र तार विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को एसआरएन रेफ र कर दिया गया।
सरॉयअकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव से सुबह एक विक्रम सवारियां बैठाकर महिला जा रहा था। कनैली गांव के समीप ही अचानक सामने एक मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार जुगराजपुर निवासी मालती देवी, हेमचंद्र व महिला निवासी पवन को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने विक्रम के नीचे दबे मुसाफि रों को चीख पुकार के बीच बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फ ानन घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजवाया। परिजनों को जानकारी दी। खबर पाकर परिजन अस्पताल पहुंच गए। उधर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी को एसआरएन रेफ र कर दिया। घटना के समय विक्रम में आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। सभी को चोट नहीं आई। पुलिस ने विक्रम को कब्जे में ले लिया है।
Add Comment