पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के अवसर पर जनपद स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन 23, 24 एवं 25 सित बर को नवीन ओसा मंडी में आयोजित किया जायेगा।
इसमें विभिन्न विभागों के द्वारा सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु स्टाल लगाये जायेंगे जिसमें सरकार की नीतियों एवं योजनाओं तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कृत्रित्व एवं व्यक्तित्व के बारे मे लोंगो को जानकारी दी जायेगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी विभागों को अपने अपने विभाग से स बन्धित योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु प्रदर्शनी एवं मेले में स्टाल लगाकर योजनाओं के बारे में लोगो को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया है। मेले के आयोजन एवं तैयारी हेतु सभी संबंधित विभागों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
Add Comment