पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक युवती की आबरू पड़ोसियों ने ही लूट ली। घटना के बाद तहरीर देने पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया। इंसाफ के लिए युवती ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 18 सितंबर की रात घर में अकेली थी। पति के साथ अन्य परिजन रिश्तेदारी में गए थे। आधी रात दीवार फ ांदकर घर के भीतर मोहल्ले के दो युवक पहुंचे और सोते समय विवाहिता का मुंह दबाकर उसे बंद कमरे में उठा ले गए। इसके बाद धमकाते हुए युवकों ने उसकी अस्मत लूट ली। हवस मिटाने के बाद दरिंदे किसी से कुछ बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दूसरे दिन घर लौटे पति को पड़ोसी युवकों की करतूत बताई तो वह सन्न रह गया। आरोप है कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीडि़ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने गांव के ही दो आरोपी युवकों के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अदालत के आदेश पर
एफ आईआर दर्ज हो गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Add Comment