थरवई क्षेत्र के जगदीश पुर पूरे चंदा गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज ग्राम प्रधान उर्मिला देवी एवं महिला संघ ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर महिला समाख्या द्वारा नारी अदालत का उदघाटन किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने नारी को एक शक्ति का रूप कहा कि हम सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए।हर ब्लॉक स्तर पर एक नारी अदालत खुल जाने से लोगो को कोर्ट के चक्कर नही लगाने पड़गे।
हमारे क्षेत्र के लोगो को पहले अपने क्षेत्र मे खुले नारी अदालत मे जाना चाहिये। जब अपनी समस्या का समाधान नारी अदालत मे नही हो पाये। तब हमको कोर्ट मे जाना चाहिये।इसी क्रम मे सोराव ब्लॉक की क्वाडीनेटर वर्षा जी ने कहा कि आज की महिलाओं को जगरूक होना चाहिये।जब हमारे समाज मे महिलये जागरूक होगी। तभी समाज मे उनका सम्मान और हक की लडाई लड़ सकती है।महिला संघ की कार्यकर्ता ने गांव की महिला को स्वंछता का प्रतीक हाथ धूला कर महिलाओं को जागरूक किया।महिला संघ और गांव की महिलाओं ने मिल कर एक जागरूक रैली भी निकाली।जिसमे लोगो को क्षेत्र मे खुले नारी अदालत के बारे मे बताया। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इस रैली मे महिला संघ की वर्षा, नीतू,उमा,मीना,पूनम, अनीता आदि गांव की काफी महिलाएं मौजूद रही।
Add Comment