पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार में एक नव विवाहिता ने संदिग्ध दशा में आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफ र कर दिया था। रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
तिलहापुर बाजार निवासी बृजलाल गुप्ता के पुत्र विजय गुप्ता की शादी छह माह पूर्व में पिपरी थाना के फ ुलवा गांव निवासी शिवानी (22) पुत्री शिवसागर गुप्ता के साथ हुई थी। घर पर पति के अलावा जेठ जेठानी व ससुर रहते हैं। मुहल्ले के लोगों की माने तो पति.पत्नी के बीच आए दिन विवाद भी होता था। सुबह शिवानी ने संदिग्ध दशा में आग लगा लिया। इसके बाद वह चीखने चिल्लाने लगी। यही नहीं क मरे का दरवाजा खोलकर आंगन में आ गई। यह देखकर परिजन काफ ी परेशान हो गए। मौके पर पहुंचे पति विजय किसी तरह से आग बुझाई। आग बुझाने से पहले शिवानी बुरी तरह से झुलस चुकी थी। पड़ोसियों की मदद से उसे सराय अकिल के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देखने के बाद चिकित्सक ने महिला को इलाहाबाद रेफ र कर दिया। वहां पर पूरे दिन इलाज चलाए लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और शिवानी की उपचार के दौरान मौत हो गयी। महिला की मौत होने के बाद परिजन काफ ी गमजदा हैं।
Add Comment