कोखराज थाना क्षेत्र के हर्रायपुर गांव में पड़ोसी ने मामूली विवाद में अधेड़ पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्जकर घायल को पीएचसी मूरतगंज में भर्ती करा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हर्रायपुर गांव निवासी लालजी की चौराहे पर दुकान है। उसका पड़ोस के ही एक व्यक्ति से कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार गाली-गलौज भी हुई थी। सुबह आरोपित पड़ोसी की पत्नी लालजी की घर की तरफ आयी और किसी बात को लेकर लालजी से उसका विवाद हो गया। घर जाकर महिला ने पति को झगड़ेे की जानकारी दी। आरोपित कुल्हाड़ी लेकर मौके पर आ गया। लालजी ने विरोध किया तो आरोपित ने उस पर हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोटें लगी। वह जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने बीच.बचाव कर मामले को शांत करा दिया। घटना की तहरीर कोखराज पुलिस को दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायल को पीएचसी मूरतगंज में भर्ती करा दिया।
Add Comment