चरवा में सिरियांवा कला में एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में लाश फ ांसी के फ ंदे पर लटकते हुए घर के भीतर मिली। सुबह घटना की जानकारी होने पर मायकेवाले आए तो उन्होंने दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव को फ ांसी के फ ंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। सास व देवर के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चरवा के सिरियांवा निवासी मोह मद असलम ने अपनी बेटी शबाना की शादी एक साल पहले गांव के ही अतीक अहमद पुत्र भोंगा के साथ की थी। अतीक अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शादी में असलम ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन कम दहेज मिलने की बात कहकर प्रताडि़त करने लगे। दहेज में वह लोग शबाना से बाइक दिलाने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उन्होंने तीन महीने पहले उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। मायकेवालों के समझाने के बाद ससुरालीजन उसे रखने को तैयार हुए थे। मगर इसके कुछ दिनों बाद से ही वह लोग उसे दोबारा दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। आरोप है कि रात उन लोगों ने दहेज की खातिर उसके साथ मारपीट की। सुबह महिला का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटकता मिला। शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस व मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने से पहले ही ससुरालियों ने शव को नीचे उतार दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद महिला का पति भी शनिवार शाम तक परदेस से आ गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास याकूबी बीवी व देवर कबीर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Add Comment