हाईब्रिड धान की खरीदारी क्रय केंद्रों पर होगी। जिला पंचायत ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इसको लेकर जिला प्रशासन से बातचीत भी की है।
अध्यक्ष ने ऐलान किया कि जल्द ही क्रय केंद्रों में हाईब्रिड धान की खरीदारी शुरू हो जाएगी। जिले में धान खरीद के लिए लगभग 46 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों में हाईब्रिड धान की खरीदारी नहीं होती। हाईब्रिड धान की उपज लेकर जाने वाले किसानों को केंद्र प्रभारी वापस कर देते हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। किसानों की इस समस्या को जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका सिंह ने गंभीरता से लिया। हाईब्रिड धान की खरीदारी कराने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों से भी वार्ता की। अधिकारियों ने हाईब्रिड धान की खरीदारी कराने पर हामी भरी है।
Add Comment