ताजा-खबरें
पॉलिटिक्स राज्य

सरकार प्रतिबद्ध है व्यापारियों को सुविधा देने को : आदित्यनाथ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता दिलाने की खातिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल लिया है। आज दिन में चार जिलों में उन्होंने जनसभा की। इसके बाद देर शाम लखनऊ में व्यापारियों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कारोबार के लिए यहां व्यापारियों को शांतिपूर्ण माहौल और सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है। लखनऊ में व्यापारियों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ महीने में सरकार के लिए यह चुनौती थी कि व्यापारी हितों के संरक्षण का माहौल कैसे बनाया जाए, लेकिन सरकार ने अपराधियों को चिह्नित कर अभियान चलाया। नतीजा सामने है कि कैराना और कांधला जैसी जगहों पर 90 फीसद व्यापारी लौट आए, जबकि अपराधियों को भागना पड़ा है।

लखनऊ से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया व पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों को वोट देने की अपील लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व आशुतोष टंडन के साथ व्यापारियों के बीच मौजूद थे।

लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से चिकित्सा विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में योगी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में नगर निगमों का बेहतर बोर्ड गठित होगा तो व्यापार में भी मदद मिलेगी। सरकार ने आठ महीने में व्यापारिक हितों के संरक्षण के साथ शांति व सद्भाव की मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संवेदनशील व प्रतिबद्ध पार्टी है, जो जाति व संप्रदाय में लोगों के बांटने की बजाए सबके विकास में विश्वास करती है।

उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति, वस्त्र उद्योग नीति, आइटी पॉलिसी व पर्यटन नीति लाकर प्रदेश में माहौल बदलने के प्रयास शुरू हो गए हैैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री दिनेश शर्मा, आशुतोष टंडन व बृजेश पाठक को व्यापारियों से निरंतर संवाद कर समस्याओं का समाधान करने को कहा है।

इस मौके पर आशुतोष टंडन ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद निकायों में भी भाजपा का बहुमत होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि पहले जब लखनऊ में भाजपा के मेयर थे, तब प्रदेश और केंद्र में दूसरे दलों की सरकारें थीं। पार्टी से व्यापारियों के जुड़ाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई जगह व्यापारी परिवारों को टिकट दिए गए हैैं।

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने सपा को गुंडाराज, कांग्रेस को भ्रष्टाचार, बसपा को पैसे के लेनदेन और आप को धोखे से जीतने वाली पार्टी बताया। चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव में पप्पू शब्द पर रोक लगाई है, लेकिन बृजेश पाठक ने मंच से कहा कि पप्पू की उम्र तो बढ़ी पर मस्तिष्क का तालमेल नहीं हो पाया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को फरसा और तीर-कमान के साथ देव प्रतिमाएं सहित कई स्मृति चिन्ह भेंट किए। मुख्यमंत्री ने भी चुनाव के बाद व्यापारियों के साथ पंचायत के लिए कैबिनेट मंत्रियों को नामित करने का आश्वासन दिया।

About the author

snilive

Add Comment

Click here to post a comment

Videos

Error type: "Forbidden". Error message: "Method doesn't allow unregistered callers (callers without established identity). Please use API Key or other form of API consumer identity to call this API." Domain: "global". Reason: "forbidden".

Did you added your own Google API key? Look at the help.

Check in YouTube if the id youtube belongs to a username. Check the FAQ of the plugin or send error messages to support.