ताजा-खबरें
पॉलिटिक्स राज्य

अखिलेश भाजपा के खिलाफ गुजरात में करेंगे चुनावी सभाएं

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चार दिन चुनावी सभाएं करेंगे। श्री यादव 04 से 07 दिसम्बर 2017 तक गुजरात में प्रवास पर रहेंगे। गुजरात में 05 विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पहली चुनावी सभा 04 दिसम्बर 2017 को जामनगर में होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने कहा है कि वे भाजपा की सांप्रदायिक और विघटनकारी राजनीति के विरूद्ध धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों को बल देने के लिए गुजरात की जनता का आवह्ान करेंगे। श्री यादव गुजरात की जनता से संवाद में भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे और बताएंगे कि भाजपा किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक और विकास विरोधी है। इसने उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार की सभी जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ को गुजरात में अपना स्टार प्रचारक बनाया है। योगी जी उत्तर प्रदेश का काम-काज छोड़कर जनता को गुमराह करने गुजरात पहुंच गए है। अखिलेश यादव गुजरात की जनता को बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने जनता से किए गए चुनावी वादों में एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार की योजनाओं को ही अपनी बता रही है लेकिन जनता सब जानती है। भाजपा नेताओं की लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा के वादों और नारों से वह भ्रमित होने वाली नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा है कि गुजराज की जनता को इस बात से भी सतर्क रहना होगा कि भाजपा समाजवादी पार्टी पर तो परिवार वाद का झूठा आरोप लगाती है लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति की बेटी के स्वागत में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी हाथ बांधे पलकपांवड़े बिछाते दिखाई देते हैं। यह विरोधाभास की अजीब स्थिति है।
समाजवादी पार्टी का मानना है कि बिना लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और समाजवादी व्यवस्था को सषक्त किए भारत का भला होने वाला नहीं है। भाजपा की नीतियां सामाजिक ताना-बाना को छिन्न विच्छिन्न करने वाली और राष्ट्रीय, संघीय ढांचे को कमजोर करने वाली हैं।  अखिलेश यादव लगातार जाति-धर्म से ऊपर जनकल्याणकारी नीतियों के पक्षधर रहे हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार में बिना किसी भेदभाव या बदले की भावना के समाज के सभी वर्गों के हित में काम किए हैं। श्री अखिलेश यादव की बेदाग छवि और लोकप्रियता के कायल सभी लोग हैं।

About the author

snilive

Add Comment

Click here to post a comment

Videos

Error type: "Forbidden". Error message: "Method doesn't allow unregistered callers (callers without established identity). Please use API Key or other form of API consumer identity to call this API." Domain: "global". Reason: "forbidden".

Did you added your own Google API key? Look at the help.

Check in YouTube if the id youtube belongs to a username. Check the FAQ of the plugin or send error messages to support.