इलाहाबाद | उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं आपसे कर्ज मांगने आया हूं फूलपुर की जनता का जीवन पर्यंत कर्जदार हूं और रहूंगा और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करता रहूंगा उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है वह देश के नौजवान महिला गरीब किसान सबकी चिंता करते हैं और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं भी ला कर उसे क्रियान्वित भी कराते हैं |
उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि आज अपराधी भयभीत है और समाज भयमुक्त सपा बसपा में इसका उल्टा होता रहा उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी जमीन कब्जा बहन बेटियों के साथ अभद्रता जो सत्ता के दलाल किया करते थे और जिन्हें सपा बसपा कांग्रेस में सरकारों का संरक्षण प्राप्त होता था वह अपने जीवन शैली में सुधार लाएं या तो जेल जाएं और नहीं तो यमलोक जाने के लिए तैयार रहें|
उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बुद्धि पर तरस खाते हुए कहा कि उन्होंने अपने साइकिल पर हाथी को बैठा लिया साइकिल का क्या हाल होगा यह तो वही बताएंगे परंतु मैं उनको चेतावनी देता हूं कि वह चाहे तो अपने पुराने माफिया नेता अतीक अहमद को भी बैठा ले तब भी फूलपुर की जनता अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह को ही देगी |
उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है विकास में धन की आवश्यकता होती है और धन की देवी लक्ष्मी जी हैं और वह कमल पर बैठकर आती है ना की साइकिल पर और ना हाथी पर उन्होंने आगे कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि फूलपुर की जनता का आशीर्वाद कभी व्यर्थ नहीं जाता क्योंकि यहां के मतदाता अपना मत गरीबों किसानों क्षेत्र के विकास नौजवानों के उत्थान के नाम पर प्रदान करता है |
उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास की गंगा बहाने के लिए संकल्पित है परंतु सपा बसपा कांग्रेस का संकल्प भ्रष्टाचार करेंगे लूट-खसोट करेंगे जमीन कब्जा करेंगे उन्होंने बक्सा की संज्ञा देते हुए कहा कि ब- बहुजन समाज पार्टी, क- कांग्रेस, सा- समाजवादी पार्टी यह तीनों अनैतिक कार्य करेंगे और अपना बक्सा भरेंगे यही इनके जीवन का उद्देश्य है सपा में गुंडों को संरक्षण दिया जाता है सबसे ज्यादा गुंडों वाली पार्टी बताते हुए कहा कि गुंडे ही धन दोहन के यह आधार है उन्होंने आगे कहा कि इनकी सोच विकासवाद की नहीं है ,नहीं तो आज क्षेत्र इतना पिछड़ा नहीं होता |
प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्या विधायक भूपेश चौबे सांसद विनोद सोनकर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की |
विधायक डॉ जमुना प्रसाद सरोज विधायक विक्रमाजीत मौर्य विधायक प्रवीण पटेल विधायक हर्षवर्धन वाजपेई विधायक लाल बहादुर अनीता सचान रामचंद्र मिश्र गंगा पार अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता अमरनाथ यादव विद्यासागर राय केसरी देवी पटेल कविता पटेल रमाशंकर शुक्ल रामरक्षा दिवेदी गणेश केसरवानी राघवेंद्र कुशवाहा सुनील जैन उमेश द्विवेदी रणजीत सिंह संजय गुप्ता आशीष गुप्ता श्याम चंद कुंज बिहारी मिश्रा रवि केसरवानी मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव कृतज्ञ नारायण मिश्रा संतोष कुशवाहा सभी क्षेत्रीय पार्षद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |
Add Comment