ताजा-खबरें
अनकटैगराइड्ज इलाहाबाद गोरखपुर पॉलिटिक्स राज्य

लोकसभा उप चुनाव : फूलपुर और गोरखपुर में सपा की ऐतिहासिक जीत

इलाहबाद   ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से रिक्त हुई   फूलपुर और गोरखपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव में भाजपा चित हो गई। फूलपुर में जहाँ  भाजपा के कौशलेंद्र पटेल को सपा के नागेंद्र पटेल ने 59613 मतों से हरा दिया वहीँ गोरखपुर में भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ल को सपा के प्रवीण निषाद ने 21961 मतों से पराजित कर ईतिहास रच दिया  |

 

मतदाताओं को सपा और बसपा का साथ पसंद आया। इस चुनाव परिणाम से सत्ताधारी भाजपा को करारा झटका लगा है।गोरखपुर संसदीय सीट पर 1991 से लगातार भाजपा की जीत के रिकार्ड को समाजवादी पार्टी ने ध्वस्त कर दिया है, जबकि फूलपुर में भी भाजपा को 2014 में मिली पहली जीत का स्वाद कड़वा कर दिया। खाता खोलने के बावजूद भाजपा फूलपुर में पांच वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी और बीच उपचुनाव में बाजी उसके हाथ से निकलकर सपा के पास चली गई।  गोरखपुर में 1989, 1991 और 1996 में महंत अवेद्यनाथ और 1998 से 2014 तक योगी आदित्यनाथ को कोई चुनौती नहीं मिल सकी। पिछले लोकसभा चुनाव में योगी तीन लाख 12 हजार मतों से जीते थे लेकिन, जब उनकी सर्वाधिक कठिन परीक्षा थी तब भाजपा को मुंह की खानी पड़ी।

 

फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के  विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई थी। बता दें कि फूलपुर उपचुनाव के लिए 37.4 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में 50.2 फीसदी मतदान हुआ था। इस तरह इस बार 12.4 फीसदी वोटिंग कम हुई है। गौरतलब है कि आजादी के बाद पहली बार मोदी लहर में फूलपुर में भाजपा का 2014 के लोकसभा चुनाव में खाता खुला था। केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी।

 

फूलपुर के ३२ वें एवम अंतिम चरण में सपा के नागेन्द्र पटेल को 342796 वोट मिले  । जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल   283183 वोट मिले इस प्रकार सपा प्रत्यासी कुल 59613 वोटो से विजयी हुए |

 

-31वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को 3,37,683 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 2,80,535 वोट प्राप्त हुए। इस हिसाब से नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 57,148 वोटों से आगे रहे।

 

28वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को 3,05,172 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 2,57,821 वोट प्राप्त हुए। इस हिसाब से नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 47,351 वोटों से आगे रहे।

 

-25वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को 2,71,752 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 2,33,254 वोट प्राप्त हुए। इस हिसाब से नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 38,498  वोटों से आगे रहे।

 

-22वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को 2,38,933 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 2,08,128 वोट प्राप्त हुए। इस हिसाब से नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 30,805 वोटों से आगे रहे। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद को 33,818 और कांग्रेस के मनीष मिश्र को 11,934 वोट मिले।

 

-20वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को 2,18,963 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 1,89,489 वोट प्राप्त हुए। नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 29,472 वोटों से आगे रहे। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद को 29,150 और कांग्रेस के मनीष मिश्र को 10673 वोट मिले।

 

-16वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 1,80,367 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 1,52,740 वोट प्राप्त हुए। इस हिसाब से नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 27,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद को 21,585 और कांग्रेस के मनीष मिश्र को 8.469 वोट मिले

 

फूलपुर में 15वें राउंड की मतगणना में सपा के नागेंद्र सिंह पटेल 22842 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा को 167008 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल को 144166 मत मिले हैं।

 

-14वें राउंड की गिनती के बाद सपा के नागेंद्र पटेल 20495 वोटों से अागे चल रहे हैं। यहां सपा को 155314 तथा भाजपा को 134819 वोट मिले हैं।

 

– 11वें राउंड की गणना के बाद सपा नागेंद्र पटेल 15713 वोटों से अागे चल रहे हैं। यहां सपा को 122247 वोट अौर भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल को 106534 वोट मिले हैं।

 

-नौवें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार नागेंद्र पटेल 12 231 वोट से अागे चल रहे हैं।

 

अाठ राउंड की काउंटिंग पूरी। सपा को 87272 मत व भाजपा को 77348 मत मिले। यहां सपा को नागेंद्र पटेल 9924 वोट से अागे चल रहे हैं।

–  समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 54,562 वोट तथा भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल को 47631 वोट मिले हैं। यहां सपा 6931 वोट से अागे चल रही है।

 

-चौथे राउंड में फूलपर से सपा उम्मीदवार नागेंद्र पटेल 3607 वोटों से आगे।

 

– तीसरे राउंड की गणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को मिले 33227 मत, भाजपा प्रत्याशी को 30786 मत, सपा प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल से 2441 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा को सिर्फ 1398 मत मिले थे ।

गोरखपुर लोकसभा

गोरखपुर सीट के लिये 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई थी। यहां से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ल बढ़त बनाए हुए हैं।

 

– 29वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी भाजपा उम्मीदवार से 24733 मतों से आगे चल रहेहैं।

-25वें राउंड की गिनती के बाद सपा उम्मीदवार 22,954 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा के प्रवीण निषाद को 3,77,146 तथा भाजपा के उपेंद्र शुक्ला को  3,54,192 मत मिले हैं।

 

– 24वें राउंड की मतगणना में सपा को 363272 वोट मिले जबकि भाजपा को 338799 वोट मिले । सपा की बढ़त 24473 वोट है। इससे पहले 23 वें राउंड में सपा को 348616 वोट मिले जबकि भाजपा को 322452 वोट मिले ।

 

-22वें राउंड की गिनती के बाद सपा उम्मीदवार 25,870 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा के प्रवीण निषाद को 3,34.463 तथा भाजपा के उपेंद्र शुक्ला को  3,08.593 मत मिले हैं।

 

19वें राउंड की गिनती के बाद सपा उम्मीदवार 28737 वोटों से अागे चल रहे हैं। यहां सपा के प्रवीण निषाद को 293153 तथा भाजपा के उपेंद्र शुक्ला को 264416 मत मिले हैं

 

-17वें राउंड की गणना के बाद सपा उम्मीदवार 26960 वोटों से अागे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को 262346 मत तथा भाजपा को उपेंद्र शुक्ला को 235836 मत मिले हैं।

 

-15वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद 23,130 वोटों से आगे हैं। इस राउंड तक सपा उम्मीदवार को कुल 229622 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को 2,06,492 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस को 9742 वोट प्राप्त हुए।

 

– 14वें राउंड की गिनती के बाद सपा19201 वोटों से अागे चल रही है। सपा के प्रवीण निषाद को 212061 तथा भाजपा के उपेंद्र शुक्ला को 192860 मत मिले हैं।

 

12वें राउंड की गिनती के बाद सपा14668 वोटों से अागे चल रही है। यहां सपा के प्रवीण निषाद को 180155 तथा भाजपा के उपेंद्र शुक्ला को 165487 वोट मिले हैं।

 

-गोरखपुर में 11वें राउंड की गिनती के बाद सपा प्रत्याशी 13879 वोटों से अागे चल रहे हैं। यहां सपा के प्रवीण निषाद को 163941 वोट तथा उपेंद्र शुक्ला को 150062 वोट मिले हैं।

 

–  9वें राउंड में सपा प्रत्याशी 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

– गोरखपुर में 8 राउंड की काउंटिंग पूरे होने के बाद सपा 10598 वोटों से अागे चल रही है। यहां सपा के प्रवीण कुमार निषाद को 119427 वोट व  भाजपा के उपेंद्र नाथ शुक्ला को 108829 वोट मिले हैं।

 

-गोरखपुर में 7राउंड पूरे होने पर सपा 10 हजार वोट से आगे चल रही है।

 

-गोरखपुर में 6 राउंड पूरे होने के बाद समाजवादी पार्टी को बड़ी बढ़त, सपा उम्मीदवार करीब 7139 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा के प्रवीण निषाद को 89950 तथा भाजपा के उपेंद्र शुक्ला को 82811 वोट मिले हैं।

 

-गोरखपुर में पांचवें राउंड तक सपा को 74377 और भाजपा को 70317 वोट मिले। सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार 4060 वोटों से अागे चल रहे हैं।

 

– चौथे राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार 2962 वोटों से अागे चल रहे हैं। यहां सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद को 59907 तथा भाजपा को उपेंद्र शुक्ला को 56945 वोट मिले हैं।

 

– तीसरे राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद 1523 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा उम्मीदवार को कुल 44979 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 43456 मिले हैं।

 

– गोरखपुर में दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी। सपा के प्रवीण कुमार निषाद को 29218 व भाजपा को उपेंद्र दत्त शुक्ला को 29194 मत मिले।

भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला को 15577 अौर सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद को 13911 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार अागे चल रहे हैं।

 

-शुरुआती रुझान जब आने शु हुए तो यहां से भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे थे । पहले चरण की काउंटिंग के दौरान भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल 3200 वोटों से आगे थे ।

 

About the author

snilive

Add Comment

Click here to post a comment

Videos

Error type: "Forbidden". Error message: "Method doesn't allow unregistered callers (callers without established identity). Please use API Key or other form of API consumer identity to call this API." Domain: "global". Reason: "forbidden".

Did you added your own Google API key? Look at the help.

Check in YouTube if the id youtube belongs to a username. Check the FAQ of the plugin or send error messages to support.