इलाहाबाद । विधानसभा शहर पश्चिमी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्रीय मंत्री कमलेश कुमार की अध्यक्षता में राजरूपपुर निवास पर हुई।जिसमें अधिवक्ता, विधायक प्रतिनिधि पवन श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा उत्तर प्रदेश ने हाई कोर्ट के अधिवक्ता अजय राय को लीगल सेल का प्रदेश संयोजक बनाया है।
इस सूचना पर सभी कार्यकर्ताओं ने अजय राय को बधाई देने के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को आभार व्यक्त करते हुए काशी व प्रदेश कमेटी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री कमलेश कुमार ने कहा सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संगठन दायित्व प्रदान कर रही है।
युवाओं ने ही राष्ट्र निर्माण के लिए कदम बढ़ाया है। अब युवा ही प्रदेश में योगी जी और केंद्र में मोदी जी द्वारा किये ऐतिहासिक कार्यो को जन जन तक विभिन्न माध्यमों से जनजागरण कर पहुँचाने का बीड़ा उठा चुका है।
मंत्री प्रतिनिधि अधिवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए कहा शहर पश्चिमी का कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी प्रदेश का पदाधिकारी बना यह शहर पश्चिमी के कार्यकर्ताओं को गर्व है।हम सभी कार्यकर्ताओं ने फूलपुर उपचुनाव में भारी मतों से आगे रहे है।2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा का झंडा लहरा कर माननीय मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे।
मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा शहर पश्चिमी के कार्यकर्ताओं को काशी एवं प्रदेश में जगह मिलने पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है।
इस मौके पर बधाई देने वाले प्रमुख रूप से सर्वश्री सुनील श्रीवास्तव, चंद्रभूषण सिंह पटेल पूर्व पार्षद,पवन श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी,संजय शेखर पांडेय, पंकज त्रिपाठी, अखिलेश श्रीवास्तव, अलका त्रिपाठी, शोभिता श्रीवास्तव,अरुण दुबे,सर्वेश मिश्रा, अशोक पांडे, बजरंग मिश्रा, अविचल द्विवेदी, जग मोहन आर्या,भरत राय, चंद्रभूषण धर दुबे,चंद्रमा यादव, रामलोचन साहू,छत्रपति सिंह पटेल,राजेश पटेल,धनंजय सिंह पटेल,दीना नाथ कुशवाहा, पंकज सिंह,डॉ वीके वर्मा, दुर्गावती मिश्रा, हेमंत राय,कुलदीप सिंह चौहान,लेखराज सिंह पटेल, मनोज पांडेय,नटवर लाल भारतीया, रॉबिन कुशवाहा आदि शामिल थे ।
Add Comment