कौशाम्बी । अपनी कार्यशैली को लेकर क्षेत्र की जनता सहित बिभागीय अधिकारियों की सराहना बटोर रहे थानाध्यक्ष विनोद मिश्र की विदाई में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भी महेवाघाट थाना पहुँचे।साथ ही क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगो का सुबह से ही ताता लगा रहा।
एस ओ विनोद मिश्र का तबादला बिगत दिनों हमीरपुर के लिए हो गया था।शुक्रवार की रात बिभागीय आलाधिकारी के आदेश प्राप्त होते हुए भी ,न चाहते हुए भी पुलिस अधीक्षक को विनोद मिश्र को तत्काल कार्यमुक्त करना पड़ा।जैसे ही विनोद मिश्र के स्थानांतरण की सूचना महेवाघाट क्षेत्र के लोगो को हुई तो क्षेत्र के नामी गिरामी लोगो सहित सम्भ्रांत लोगो लोगो का सुबह से महेवाघाट थाना में ताँता लग गया।
उनकी विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक सहित ब्लाक प्रमुख(प्रतिनिधि)सरसँवा अकबर सिंह, जिलापंचायत सदस्य अश्विनी द्विवेदी, प्रधान अँधावा, सहित कई गांवों के प्रधान,सिंगरेट्री,सहित कई गांवों के लोग व चौकी इंचार्ज हिनौता पंधारी सरोज व स्टाफ,तथा थाने का सम्पूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।
एसओ विनोद मिश्र ने अपने अल्प कार्यकाल में जहाँ अपराधियो को जीना हराम कर दिया था वही अपनी सराहनीय कार्यशैली से हर एक के दिल मे पुलिस बिभाग के प्रति लोगो के मन मे एक जगह बना दिया था। उनकी विदाई कार्यक्रम में उपस्थित हर एक की आँखे नम होने से नही थम सकी।अपनी कार्यशैली को लेकर विनोद मिश्र कई मर्तबा पुलिस अधीक्षक के मुंह से सराहे गए थे।शनिवार को विदाई कार्यक्रम में लोगो ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।उनके स्थानांतरण से हर कोई हतप्रभ देखा गया।विनोद मिश्र बिभाग में एक कट्टर पुलिस कर्मी के रूप में विख्यात रहै विनोद मिश्र शनिवार को थाने से हमीर पुर के लिए रवाना हो गए।
जबकि जनपद में स्थानांतरण के बाद भी कई दरोगाओं का स्थानांतरण रुका हुआ है।और उसी रेंज कार्यालय से विनोद मिश्र को तत्काल रिलीव करने के आदेश को लेकर हर एक सख्स पुलिसिया कार्यशैली को लेकर उच्चाधिकारियों की मंशा पर तरह तरह की चर्चा कर रहा है।
Add Comment