ताजा-खबरें
इलाहाबाद

नागरिक उड्डयन मंत्री ने सिविल इन्कलेव के कार्यो की समीक्षा

कोहरे मे भी इलाहाबाद में हो सकेगी विमानों की लैंडिग

सिविल इऩ्कलेव के रनवे पर कैट 3 की लाइटिंग की बनी योजना

कार्यो को निर्धारित समय सीमा मे करे पूरा, किसी प्रकार का नही चलेगा कोई बहाना – नागरिक उड्डयन मंत्री

बैठक के उपरान्त सिविल इन्कलेव का नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कार्यो के सम्बन्ध नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिये अधिकारियों को दिशा निर्देश

 

इलाहाबाद ।  नागरिक उड्डयन एवं स्टाम्प मंत्री  नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने  बमरौली एयरपोर्ट में सिविल इन्कलेव की बैठक मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल, जिलाधिकारी  सुहास एल.वाई. के साथ सेना एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि कुम्भ के दृष्टिगत विभिन्न विकास कार्य इलाहाबाद शहर में कराये जा रहे है एवं उसी क्रम मे सिविल इन्कलेव का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

उन्होने कहा कि कुम्भ मेला के कार्यो पर मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यममंत्री जी के द्वारा पूरा ध्यान दिया जा रहा है। निर्धारित किये गये समय में ही कार्यो को पूर्ण करने की रणनीति पर ही कार्य करे। उन्होंने कहा कि कार्यो को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के जिला प्रशासन के अधिकारियों से सम्पर्क कर उसका समाधान शीघ्रता से करे।उन्होंने कहा कि सिर्फ पत्र भेजकर ही नही बल्कि उस पत्र पर क्या कार्रवाही की जा रही उसकी निरन्तर समीक्षा करे। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि कार्यो में किसी प्रकार की हीलाहवाली पर कोई भी बहाना नही सुना जायेगा। उन्होंने कहा कि कुम्भ के कार्यो के लिए अधिकारी सीधे उनसे भी सम्पर्क कर सकते है।

बैठक मे  मंत्री नागरिक उड्डयन एवं स्टाम्प मंत्री, मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल, जिलाधिकारी  सुहास एल.वाई. के साथ विशेष सचिव डायरेक्टर उड्यन सूर्यपाल गंगवार, एयरफोर्स के रिंग कमाडर, एयरपोर्ट अथारिटी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सिविल इन्कलेव के निर्माण के सम्बन्ध में मुख्य दो बिन्दुओं पर चर्चा हुयी। जिसमें सिविल टर्मिनल के निर्माण की समयबद्ध प्रगति और आईएलएस के लिए भूमि अधिग्रहण चर्चा के मुख्य बिन्दु रहें। बैठक में अधिकारियों के द्वारा मंत्री जी को अवगत कराया गया कि इस हेतु भूमि अधिग्रहण सम्बन्धित समस्या व्यवस्था लगभग पूर्ण की जा चुकी है तथा आवश्यक भूमि भी स्थानान्तरण भी की जा चुकी है। जिस भूमि पर सेना की सहमति और औपचारिक प्रक्रिया में है, उस पर भी सेना की सैद्धान्तिक सहमति के उपरान्त कार्य प्रगति पर तेजी से कराये जा रहे है। सेना की जितनी  भूमि सिविल इन्कलेव के लिए उपयोग में लायी जा रही है, उसके बराबर मूल्य की भूमि इलाहाबाद में अथवा अन्यत्र भी सेना को उपलब्ध कराये जाने पर सहमति के उपरान्त कार्य तेजी से सम्पन्न किया जा रहा है। लगभग 50 एकड़ से अधिक भूमि हस्तातंरित किये जाते हुए उस पर सिविल इन्कलेव का कार्य अक्टूबर तक पूरा कर लिये जाने की कार्ययोजना अधिकारियों द्वारा मंत्री जी को प्रेजेटेशन के माध्यम से दी गयी। लगभग 12.5 एकड़ भूमि सिविल इन्कलेव के रास्ते के लिए दी गयी है। जिसके लिए धन्य भी उपलब्ध करा दिया गया और उस पर कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।

मण्डलायुक्त ने बैठक में 30 मीटर चौड़ी सड़क पर सुन्दरीकरण तथा आधुनिक विकास के साथ उस पर वाणिज्य गतिविधियां संचालित करते हुए रोजगार सृजन की संभावनाएं पर प्रकाश डालते हुए, इस क्षेत्र को आकर्षक बनाने का सुझाव रखा। टाटा प्रोजेक्ट के अधिकारियों, एयरपोर्ट अथारिटी तथा एयरफोर्स के अधिकारियों को इस बात का पुनः स्मरण कराते हुए सिविल इन्कलेव का उद्घाटन नवम्बर के पहले सप्ताह में ही किया जाना है, उन्होंने कार्य की गति को तेजी देने का सुझाव दिया। बैठक में महत्वपूर्ण विचार के दौरान इस तथ्य पर सहमति बनी कि सिविल इन्कलेव में रनवे पर लाइटिंग का स्तर प्रस्तावित कैट 1 स्तर के स्थान कैट 3 स्तर का किया जाय, जिससे कोहरे में भी इलाहाबद में विमानों की लैडिंग सुगम हो सके।

मण्डलायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि इलाहाबाद के कुम्भ सहित माघ मेला इत्यादि सांस्कृतिक आकर्षण घने कोहरे एवं ठंठ के मौसम मे ही सम्पन्न होते है इसलिए कैट 3 लाइटिंग की व्यवस्था इलाहाबाद के सिविल इन्कलेव को और अधिक उपयोगी बना देगी। इस हेतु प्रस्ताव भेजने पर चर्चा हुयी तथा विशेष सचिव श्री सूर्यपाल गंगवार सहित प्रशासन के अधिकारियों ने यह आश्वस्त किया कि इस हेतु धन्य एवं भूमि के आवश्यक संसाधन और अधिक उपलब्ध करा दिये जायेंगे।

गौरतलब है कि इस हेतु प्रस्तावित धनराशि में बहुत थोडी वृद्धि मात्रा से यह अन्त्यन्त उपयोगी व्यवस्था इलाहाबाद सिविल इन्कलेव को सुलभ हो जायेगी तथा घने कोहरे मे भी विमान इलाहाबाद में उतारे जा सके। बैठक में इस बात पर हर्ष व्यक्त किया गया कि दिसम्बर 2017 में प्रारम्भ होकर इतने उच्च स्तरीय सिविल इन्कलेव का एक वर्ष से कम समय में निर्मित होकर लोकार्पित हो जाना, अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकार्ड होगा।

सिविल इऩ्कलेव के मार्ग में बिजली लाइन की शिफ्टिंग, आईएफसी कैबिल बिछाने का कार्य तथा बाउण्ड्री वाल के क्षेत्रफल को बढाने की भी चर्चा हुयी । बैठक में मा. मंत्री को यह अवगत कराया गया कि एय़रपोर्ट के निर्माण तथा उसकी आन्तरिक सज्जा सम्बन्धित आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गयी है तथा लक्षित समय सीमा के सापेक्ष निर्माण की गति तेजी पर है।

मंत्री श्री नंदी ने सेना, एयरपोर्ट अथारिटी, शासन और प्रशासन के अधिकारियों को यह निर्देश दिये कि आपस में समन्वय बनाकर सभी अधिकारी इस कार्य को तेजी से अंजाम दे तथा इस अभूतपूर्ण उपलब्धि के साक्षी एवं भागीदार बने। उन्होंने कहा कि उ.प्र. सरकार इस महत्वपूर्ण कार्य को इतनी अल्प अवधि में इसलिए सम्पन्न करा पा रह है क्योंकि केन्द्र से भी भारत सरकार का व्यापक सहयोग एवं समर्थन मिल पा रहा है।

बैठक में पूर्व की बैठकों में दी गये निर्देशों की विस्तार से समीक्षा की गयी तथा कार्यो की प्रगति की जानकारी ली गयी। सिविल टर्मिनल के लिए भूमि से सम्बन्धित प्रकरणों की कागजी कार्रवाही को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी बैठक मे अधिकारियों को दिये गये। एयरपोर्ट के लिए बनायी जारी एप्रोच रोड़ के बारे में भी जानकारी ली गयी। लोक निर्माण विभाग के अभियन्ता द्वारा बताया गया कि सड़क पर कार्य किया जा रहा है तथा उसे निर्धारित समय-सीमा पूरा कर लिया जायेगा। मण्डलायुक्त ने सिविल इन्कलेव के कार्यो को समयबद्ध रूप से करने हेतु टाटा प्रोजेक्टस एवं एयरपोर्ट अर्थारटी के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। मण्डलायुक्त ने कहा कि सिविल इन्कलेव के कार्यो को अक्टूबर माह तक पूरा कर लिया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि सिविल इन्कलेव के निर्माण में आ रही छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें दूर किया जायेगा।

बैठक के उपरान्त . मंत्री  सिविल इन्कलेव के कार्यो का निरीक्षण करने निकल पड़े। उन्होंने बैठक में अधिकारियों के द्वारा बतायी जा रही कार्यो की प्रगति स्थलीय निरीक्षण कर देखी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यो से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

About the author

snilive

Add Comment

Click here to post a comment

Videos

Error type: "Forbidden". Error message: "Method doesn't allow unregistered callers (callers without established identity). Please use API Key or other form of API consumer identity to call this API." Domain: "global". Reason: "forbidden".

Did you added your own Google API key? Look at the help.

Check in YouTube if the id youtube belongs to a username. Check the FAQ of the plugin or send error messages to support.