ताजा-खबरें
इलाहाबाद

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल निगम गेस्ट हाउस बांधवा संगम क्षेत्र में हुई बैठक

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को बाढ़ चैकियों तथा बाढ़ शरणालयों को क्रियाशील तथा बाढ़ चैकियों/शरणालयों में खाद्यान्न, पेयजल तथा पशुओं के चारे, दवाइयां तथा अन्य समस्त सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश

 

इलाहाबाद । वर्तमान समय में मानसून के कारण प्रदेश के कई स्थानों के साथ ही साथ उत्तराखण्ड एवं अन्य कई स्थानों पर अत्यधिक वर्षा हो रही है, जिसके कारण नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। इसी क्रम में नरौरा, ओखला, कानपुर बैराज, माताटीला तथा हथिनीकुण्ड से बराबर अधिक मात्रा में जल छोड़ा जा रहा है, जिससे गंगा व यमुना नदी में जल स्तर बढ़ रहा है।
गंगा व यमुना नदियों के किनारे बसे मोहल्लों तथा ग्रामों में विशेष सर्तकता बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जल निगम गेस्ट हाउस बांधवा संगम क्षेत्र में  बैठक किया गया।

उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) इलाहाबाद, उप जिलाधिकारी, सदर, सोरांव, हंड़िया एवं फूलपुर, इलाहाबाद, अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ कार्य खण्ड़, सिंचाई विभाग, नोडल अधिकारी पशुपालन, नोडल अधिकारी चिकित्सा विभाग, नगर निगम के जोनल अधिकारी, मुख्य अभियन्ता/अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल इलाहाबाद, एन0डी0आर0एफ0 टीम, जल पुलिस टीम एवं अन्य अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बाढ़ चैकियों तथा बाढ़ शरणालयों को क्रियाशील करे तथा बाढ़ चैकियों/शरणालयों में खाद्यान्न, पेयजल तथा पशुओं के चारे, दवाइयां तथा अन्य समस्त सुविधायें उपलब्ध कराया जाय और उसकी व्यवस्था हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता करके व्यवस्था पूर्व से करा लिया जाये तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को जल स्तर की सूचना दिया जाये और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था करायी जाय। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान व गणमान्य व्यक्तियों से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखे।

उप जिलाधिकारी सदर, सोरांव फूलपुर तथा हंड़िया द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों में बाढ़ चैकियों तथा शरणालयों को तैयार कर क्रियाशील कर दिया गया है और तहसील में सभी इलाकों में बाढ़ चैकियों तथा शरणालयों को क्रियाशील किया जा रहा है।
तहसील स्थित स्थापित बाढ़ कन्ट्रोलरूम को चैबीस (24) धण्टे चालू रखा जाये और तहसील स्थित बाढ़ कन्ट्रोलरूम किसी भी दशा में किसी भी समय बन्द नही होगा तथा अवकाश के दिनों में भी पूर्ववत खुला रहेगा। तहसीलों में बाढ़ की स्थिति के अनुसार आवश्यकतानुसार नाव की व्यवस्था पूर्ण करा ली गयी है और आवश्यकतानुसार नाव की मांग किये जाने के निर्देश दिये गये है।

अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ कार्य खण्ड़, सिंचाई विभाग इलाहाबाद को निर्देशित किया कि वे नरौरा, ओखला, कानपुर बैराज, माताटीला तथा हथिनीकुण्ड के अधिशासी अभियन्ता से सम्पर्क में रहे और जल स्तर की सूचना प्रतिदिन सुबह एवं सायंकाल उपलब्ध कराये।

नगर निगम/सिंचाई/जल संस्थान नगर निगम इलाहाबाद के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपस में समन्वय स्थापित करते हुए पम्पिंग स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण कर ले और निरीक्षण के उपरान्त यह सुनिश्चित करे कि पम्पिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता चलाया जाय, ताकि किसी भी समय जल भराव के समय उसका उपयोग किया जा सके और जल भराव की समस्या उत्पन्न न होने पाये। अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि वे पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाधरूप से विद्युत आपूर्ति कराये। पम्पिंग मशीनों को डीजल से चलाये जाने हेतु डीजल की अतिरिक्त व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये।
जनपद स्तर पर बाढ़ कन्ट्रोलरूम दिनांक 11.07.2018 से संचालित किया जा रहा है और निरन्तर 8-8 घण्टे की अवधि में तीन पालियों में कार्य कर रहा है तथा बाढ़ कन्ट्रोलरूम में अधिकारियों/डाक्टर व कर्मचारियों की ड्युटी लगायी गयी। बाढ़ कन्ट्रोलरूम का टेलीफोन नं0-0532-2641577, 0532-2641578 तथा टोल फ्री नं0-1077 है।

बैठक के अन्त में जिलाधिकारी  ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने विभाग से सम्बन्धित समस्त कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये गये, जिससे किसी भी समस्या का सामना किया जा सके। अन्त में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया गया। जनपद इलाहाबाद में सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में पी0ए0सी0 की 42वीं एवं 4वी बटालियन, जल पुलिस पूर्व से कार्यरत है तथा एन0डी0आर0एफ0 टीम, सेना तथा वायु सेना उपलब्ध है।
वर्तमान समय में बाढ़ की स्थिति पूर्णतया सामान्य स्थिति में है और गंगा एवं यमुना नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है तथा प्रतिदिन प्राप्त होने वाली घटनाओं, बाढ़ तथा वर्षा की स्थिति प्राप्त करके शासन को अवगत कराया जा रहा है।

About the author

snilive

Add Comment

Click here to post a comment

Videos

Error type: "Forbidden". Error message: "Method doesn't allow unregistered callers (callers without established identity). Please use API Key or other form of API consumer identity to call this API." Domain: "global". Reason: "forbidden".

Did you added your own Google API key? Look at the help.

Check in YouTube if the id youtube belongs to a username. Check the FAQ of the plugin or send error messages to support.