लखनऊ । ये हिंदुस्तान हैं और यहां पर हर एक हिंदुस्तानी के दिल में मां भारती के सूपतों के लिए इज्जत है।देश की सरहद पर हमारी रक्षा के लिए अपनी जान को कुर्बान करने वाले मां भारती के सपूतों की वीरगाथा ना सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया गाती है। उनके बहादुरी की मिशाल पूरी दुनिया में है। हिंदुस्तान की धरती पर कई जंगें हुई हैं और हर जंग में मां भारती के वीर सपूतों ने अपने लहू से जीत की लकीर खींची है। इन जवानों के लिए लोगों के दिलों में कितनी जगह और इज्जत है वो इस बच्ची को देखकर पता चलता है।
इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें नम हो जाएंगी।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सेना के चार जवान मेट्रो स्टेशन के पास खड़े हैं।इसी दौरान एक बच्ची दौड़ते हुए जवान के पास पहुंचती है।बच्ची कुछ समय तक तो जवान को देखती है और फिर एक जवान का पैर छूती है।बच्ची से मिले इस सम्मान से जवान भावुक हो जाता है।सेना का जवान बच्ची को उठाता है और प्यार से चूमता है।बाकी बगल में खड़े जवान देखकर हंसते हैं।बरहाल ये वीडियो किस शहर का है इसका अभी पता नहीं चला है।
दिल की गहराई में पैठ बनाने वाले इस मासूम बच्ची का वीडियो भारतीय जनता पार्टी के सांसद पीसी मोहन ने ट्विटर पर सांझा किया है।वीडियो में मासूम बच्ची सेना के एक जवान का पैर छू रही है। बेंगलुरु के सांसद ने वीडियो को सांझा करते हुए लिखा है कि युवाओं को ऐसे संस्कार देना इस महान राष्ट्र के प्रति हर माता-पिता का कर्तव्य है।
*6 साल की मासूम ने छुए सेना के जवान के पैर*
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जबरदस्त शेयर हो रहा है। अमेठी सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा है कि इस बेटी को आशीर्वाद और परिवार को आभार कि बिटिया को ऐसे उत्तम संस्कार दिए।इस मासूम बच्ची के वीडियो को 9 लाख से अधिक लोगों ने देखा हैं।हजारों लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।वीडियो को 6 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं।
*लोगों ने कहा,बच्चों को दें ऐसे ही संस्कार*
सोशल मीडिया पर इस मासूम बच्ची का वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि कोई पूछे संस्कार क्या होता है,तो उसे ये वीडियो दिखा दो।बिटिया रानी के संस्कार उम्र से बड़े हैं। दूसरे यूजर ने लिखा है कि बच्चों को शुरू से इन चीजों की शिक्षा दी जानी चाहिए।तीसरे यूजर ने लिखा है कि ये भारतीयता है, ये हमारी संस्कृति है।चौथे यूजर ने लिखा है कि उत्तम संस्कार.. सभी लड़कों को भी ऐसे ही संस्कार देने चाहिए।लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी बेटी हर घर पैदा हो।
Add Comment