नई दिल्ली । देश को मिली नई महामहिम *द्रोपदी मुर्मू* ने जीता राष्ट्रपति पद का चुनाव ।। भारत गणराज्य की नई महामहिम बनी द्रौपदी मुर्मू ।
सांसदों के वोटों की गिनती ख़त्म होने के बाद कुल सांसदों के 748 वोट वैध पाए गए , 15 वोट अवैध पाए गए , वैध वोट का कुल मूल्य 5 लाख 23 हज़ार 600 रहा , भावी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले !!
राष्ट्रपति चुनाव में उत्तर प्रदेश में विपक्ष ने क्रॉस वोटिंग की
विपक्ष के 4 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।
जबकि 3 विधायकों के वोट इनवैलिड घोषित हुए।
भाजपा को 283 वोट मिलने थे लेकिन मिले 287
जबकि यशवंत सिन्हा को 118 वोट मिलने चाहिए थे तो मिले 111 ही।
Add Comment