जिला विकास अधिकारी/प्रभारी मु य विकास अधिकारी डीके दोहरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
किसान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए किसानो के द्वारा अपनी समस्याओं के बारे में बताया गया। किसान दिवस में सिंचाई, विद्युत सहित कुल 11 शिकायतें दर्ज करायी गयी। मु य विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने का निर्देश दिया है। उन्होने किसानों के द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय नैनी से आये हुए कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा कृषि में पैदावार बढ़ाने हेतु तकनीकी जानकारी दी गयी। किसान दिवस के अवसर पर उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी तथा अन्य कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं सं याधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अभियंता नहर तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगणों सहित भारी सं या में किसान उपस्थित रहे।
Add Comment