नवरात्र के पहले दिन गुरूवार को गंगा स्नान व मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। सुबह 4 बजे से ही श्रद्घाुलओं ने दोआबा में स्थित गंगा के कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, बाजार घाट, अकबरपुर घाट, पल्हाना घाट, फतेहपुर घाट के अलावा यमुना नदी के महेवाघाट, पभोषा घाट सहित अन्य स्थानों पर हजारों की सं या में स्नान किया। यह सिलसिला एक बजे दिन तक चलता रहा।
स्नान के बाद श्रद्घालुओं ने फूल-मालायें लेकर कड़ा की मां शीतला, मंझनपुर के दुर्गा मन्दिर, सिराथू के राधाकृष्ण मन्दिर बजहां के राम जानकी मन्दिर सहित अजुहा, करारी, भरवारी, चायल सरांयअकिल नगर पंचायतों में स्थित लगभग सभी मन्दिरों में विधि-विधान के साथ पूजा किया। कड़ा की शीतला मन्दिर में अव्यवस्थाओं के बावजूद भी हजारों की सं याओं में श्रद्घालुओं ने व्रत रखकर शीतला देवी के दर्शन किये। जिले में सबसे अधिक भीड़ गंगा के कुबरी घाट पर देखी गयी जहां अव्यवस्था के कारण श्रद्घालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। महिला श्रद्घालुओं को स्नान के बाद कपड़ा बदलने का सुरक्षित स्नान न होने के कारण अत्यधिक परेशान देखा गया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की पर्यापत व्यवस्था नहीं थी। न ही तहसील प्रशासन की ओर से अन्य सुविधायें उपलब्ध करायीं गयी थी।
Add Comment