विद्युत उपकेद्र चरवा के बलीपुर टाटा में बड़ा हादसा टल गया। अचानक घरों में हाइटेंशन करंट दौड़ेने लगा। इससे लोगों के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए। चपेट में आने से महिला भी झुलस गई।
बलीपुर टाटा में अचानक ट्रांसफ ार्मर से लोगों के घरों में 11 हजार केवी का करंट दौडऩे लगा। हाई वोल्टेज करंट की आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रानिक उपकरण फ ुंक गए। गांव के दिनेश साहू, सिकंदर साहू और रामबहादुर आदि दर्जनों लोगों की टीवी, फ्रि ज, स्टार्टर और कूलर आदि सामान जलकर राख हो गया। घर की आपूर्ति बंद करने के चक्कर में शालिनी देवी करंट की चपेट आकर झुलस गईं। परिजनों ने उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उपकेंद्र के कर्मचारियों को दी। आनन-फ ानन आपूर्ति बंद कराई गई तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Add Comment