मंझनपुर कस्बे की कांशीराम कॉलोनी स्थित एक युवती ने भोर प्रेमी के फ ांसी लगाने की खबर मिलने पर खुद को आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी एक 19 वर्षीय युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था। परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने उनके मिलने-जुलने पर बंदिश लगा दी। युवक को धमकी भी दी। नाराज युवक ने सुबह घर के अंदर फ ांसी लगाने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। इसकी जानकारी युवती को हुई तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। खुद को कमरे के भीतर कैद कर केरोसिन छिड़क आग लगा ली। चीख-पुकार सुन परिजनों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फ ानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। सदर कोतवाल धनजय वर्मा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
Add Comment