ताजा-खबरें
इलाहाबाद जिलावार समाचार पॉलिटिक्स

इलाहाबाद : नगर निगम के चुनाव के लिए प्रशासन ने कसी कमर… सीडीओ ने नगर निगम एवं नगर पंचायतों के निर्वाचन के सम्बन्ध मे अधिकारियों को दिये निर्देश

इलाहाबाद निकाय के सम्भावित चुनाव की तैयारी को अग्रिम तौर पर पूरी करते हुए जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन ने इलाहाबाद के स्थानीय निकाय चुनाव क्षेत्रों के लिए रिटर्निग आफिसर तैनात कर दिये है। इलाहाबाद में महापौर नगर निगम, पार्षद नगर निगम, अध्यक्ष नगर पंचायत तथा सदस्य नगर पंचायत के चुनावों के लिए निर्धारित सभी वार्डो के रिटर्निग आफिसरोँ एवं सहायक रिटर्निग आफिसरों को नामित किया गया है।
महापौर के चुनाव के रिटर्निग आफिसर के तौर पर जिला पूर्ति अधिकारी अमर पाल सिंह को जिम्मेदारी दी गयी उनके सहयोग के लिए एक सहायक रिटर्निग आफिसर भी तैनात किया गया है। इसी प्रकार एक से अस्सी तक समस्त वार्डो के लिए रिटर्निग आफिसरों एवं सहायकव रिटर्निग आफिसरों को नियुक्त कर दिया गया है। इन समस्त रिटर्निग आफिसरों को चुनाव की प्रक्रिया की पूरी जानकारी देते हुए एक कार्यशाला सम्पन्न हुयी। जिसमें चुनाव की समस्त प्रक्रिया जिसमें मतदेय स्थल तक सामग्री ले जाने, चुनाव सम्पन्न कराने और मतदान सामग्री वापस लाने तक, नामांकन एवं परिणाम की घोषणा तक विभिन्न कार्यो की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिसमें यह निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण कार्यो के लिए समस्त जवाबदेही रिटर्निग आफिसरों की होगी। विशेष तौर पर नामांकन दौरान यह हिदायत दी गयी कि नामांकन सम्बन्धी जमानत धनराशि किसी भी प्रकार नगर एवं अन्य रूप में स्वीकार न की जाय तथा केवल निर्धारित मद में ट्रेजरी चालान के द्वारा ही यह धनराशि जमा करायी जाय। इसके साथ ही महत्वपूर्ण निर्देश यह भी दिया गया कि समस्त रिटर्निग आफिसरों को पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफर अपने साथ रखने एवं महत्वपूर्ण घटना की रिकार्डिंग कराते रहे।
मुख्य विकास अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में नगर निगम एवं नगर पंचायतों के निर्वाचन के सम्बन्ध संगम सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्वाचन के सम्बन्ध में सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सचेत करते हुए उनको दिये गये दायित्वों के निर्वाहन को ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में रिटर्निग आफिसरों की सम्पूर्ण जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एंव असंवेदनशील बूथों की सूची तैयार की जाय। उन्होंने कहा कि रूट चार्ट की भी चेंकिग की जाय। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को किसी भी प्रकार से हल्के में न लिया जाय।
ज्ञातव्य है कि नगर निगम सामान्य निर्वाचन 2017 के तहत महापौर नगर निगम, पार्षद नगर निगम, अध्यक्ष नगर पंचायत तथा सदस्य नगर पंचायत का चुनाव होना है। जिसे हेतु आज सीडीओ ने नगर निगम सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है।

About the author

snilive

Add Comment

Click here to post a comment

Videos

Error type: "Forbidden". Error message: "Method doesn't allow unregistered callers (callers without established identity). Please use API Key or other form of API consumer identity to call this API." Domain: "global". Reason: "forbidden".

Did you added your own Google API key? Look at the help.

Check in YouTube if the id youtube belongs to a username. Check the FAQ of the plugin or send error messages to support.