सर्किट हाउस मैं नगर निकाय चुनाव हेतु आवेदन करने वाले मेयर पद के प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशी की भीड़ उमड़ पड़ी सभी प्रत्याशियों ने अपने आवेदन पत्र में व्यक्तिगत परिचय वार्ड संख्या एवं संगठन आयु की चर्चा करते हुए अपने सामाजिक और राजनीतिक अनुभवी दर्शाया उसी आधार पर निकाय चुनाव प्रभारी अशोक धवन जीने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति जीत का मार्ग सामाजिक संरचना भाजपा संगठन से जुड़ने का समय जैसे अन्य बिंदुओं पर प्रत्याशी से चर्चा की
निकाय चुनाव प्रभारी माननीय अशोक धवन जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और वह लगातार अपने विरोधियों को परास्त कर के सत्तासीन है इसी क्रम में निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के जीत का रास्ता आगे बढ़े इस हेतु जिताऊ उम्मीदवार ही भाजपा का लक्ष्य
प्रत्याशियों से साक्षात्कार लेने वाली समिति में निकाय चुनाव प्रभारी अशोक धवन जी महानगर प्रभारी विद्यासागर राय निलेश रंजन नवरत्न संजय गुप्ता कुंज बिहारी मिश्रा रवि केसरवानी उपस्थित थे
महापौर प्रत्याशी के रूप में आवेदन करने वालों में निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता पूर्व महापौर डॉक्टर के पी श्रीवास्तव रविंद्र कुमार त्रिपाठी डॉ सुशील सिन्हा अनुराग पांडे प्रेमलता श्रीवास्तव सुबोध सिंह रतन दीक्षित सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे
Add Comment