जिला सत्र एवं न्यायाधीश दिलीप सिंह यादव ने हत्या के एक मामले में आरोप साबित होने पर अभियुक्त को उम्र कैद की सजा सुनाई है। आठ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। घटना वर्ष 2012 में हुई थी।
पिपरी थाना क्षेत्र के कटहुला की सन्नो यादव (17)का शव पूरामु ती के कुसुवा रेलवे फ ाटक के समीप रेलवे पटरी पर 29 अक्तूबर वर्ष 2012 को मिला था। सन्नो एक दिन पहले घर से गायब हुई थी। पूरामु ती पुलिस ने जांच के दौरान शव के समीप एक मोबाइल बरामद किया था। यह मोबाइल गांव के ही विक्रम सिंह यादव का था। भाई शत्रुघ्न सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना की और विक्रम सिंह यादव के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। जिला जज दिलीप सिंह यादव ने मामले में फैसला सुनाया। उभय पक्षों को सुना गया। शासकीय अधिवक्ता विनय कुमार यादव ने वादी समेत कुल 11 गवाह पेश किए। पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। आरोप साबित होने पर जिला जज ने अभियुक्त विक्रम सिंह यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आठ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
Add Comment