रामपुर । पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। रामपुर में मंत्री के क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या हो रही है, लेकिन वह दूसरे ही कामों में व्यस्त हैं। कानून व्यवस्था बदहाल है। आम आदमी परेशान है। सोमवार को आजम खां शहजादनगर के लखनाखेड़ा गांव में नन्हे के आवास पर पहुंचे। नन्हे की रविवार को हत्या कर दी गई थी। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।
अफसोस जताते हुए बोले लोग छोटी-छोटी बातों पर कत्ल कर रहे हैं। इंसानियत खत्म होती जा रही है। दूसरी ओर आजम ने डीएम शिव सहाय अवस्थी को फिर नाराजगी भरा पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि हमने इस शहर को बड़ी मेहनत से सजाया और संवारा था, लेकिन भाजपा की आठ माह की सरकार में शहर को गंदा और बर्बाद कर दिया गया है। गांधी समाधि पर भी गंदगी है।
Add Comment